हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

जसप्रीत बुमराह का कमाल, अब मिला ICC का खास अवॉर्ड

ICC Men’s Player Of The Month 2024: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 32 विकेट चटकाए थे। अब बुमराह को आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah

ICC Men’s Player Of The Month 2024: हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में टीम इंडिया को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पूरी सीरीज के दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का शानदाप प्रदर्शन देखने को मिला था। इस सीरीज में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे। बुमराह ने इस सीरीज में 32 विकेट हासिल किए थे। वहीं अब बुमराह को आईसीसी की तरफ से खास इनाम मिला है।

बुमराह बने ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ

दिसंबर 2024 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान जसप्रीत बुमराह के कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके चलते अब बुमराह ने पैट कमिंस और डेन पैटरसन को पछाड़कर आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड हासिल किया है। दिसंबर में तीन टेस्ट मैचों में बुमराह ने 14.22 की औसत से 22 विकेट चटकाए थे। बुमराह ने दूसरी बार आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता है।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंग्लैंड टीम की बढ़ी टेंशन! इस खिलाड़ी को भारत दौरे के लिए नहीं मिला वीजा

ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन

भले ही 10 साल बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन बुमराह के लिए ये सीरीज काफी कमाल की रही थी। इस सीरीज के दो मैचों में बुमराह को टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए देखा गया था, जिसके बाद अब बुमराह को रोहित के बाद टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के अगले कप्तान के रूप में देखा जाने लगा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में बुमराह ने 13.06 की औसत से 32 विकेट चटकाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई सीरीज में बुमराह ने अपना 200वां टेस्ट विकेट भी हासिल किया था। इसके अलावा इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। इसके अलावा साल 2024 भी बुमराह के लिए शानदार रहा था। पिछले साल बुमराह सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज भी थे।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: अगर प्लेऑफ में पहुंचीं RCB, SRH, DC, तो इस वजह से तीनों को लग सकता है बड़ा झटका

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें