Jasprit Bumrah: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 मैच में जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने चौथे मैच में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सईद अजमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जसप्रीत बुमराह अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. चौथे मैच में जस्सी के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है.
ये भी पढ़ें- जूनियर्स संग मारपीट के आरोप लगने के बाद बांग्लादेश की कप्तान ने पेश की सफाई, कहा- आपसी रंजिश और गुस्सा…
जसप्रीत बुमराह ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह ने इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 पारियों में 18 विकेट लिए थे. वह पाकिस्तानी दिग्गज सईद अजमल की बराबरी पर थे, जिन्होंने 11 पारियों में 19 विकेट झटके थे. वहीं, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 विकेट लिया और टी-20 प्रारूप में कंगारुओं के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
ये भी पढ़ें: NZ vs WI: 24 चौके, 30 छक्के, आखिरी गेंद पर आया मैच का नतीजा, 3 रनों से हारी वेस्टइंडीज
तीसरे नंबर पर मोहम्मद आमिर हैं, जिन्होंने 17 पारियों में 10 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा मिचेल सेंटनर 12 पारियों में 17 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
| स्थान | गेंदबाज का नाम | विकेट | पारियां |
|---|---|---|---|
| 1️⃣ | जसप्रीत बुमराह (भारत) | 20* | 17 |
| 2️⃣ | सईद अजमल (पाकिस्तान) | 19 | 11 |
| 3️⃣ | मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान) | 17 | 10 |
| 4️⃣ | मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड) | 17 | 12 |
ऐसा था मैच का हाल
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 39 गेंदों में 46 रन बनाए. इसके अलावा शिवम दुबे ने 18 गेंदों में 22 रन बनाए. वहीं, तिलक वर्मा ने 6 गेंदों में 5 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 18.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना सकी. ऑस्ट्रेलिया ने 24 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली, जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने 19 गेंदों में 25 रन बनाए. भारत ने 48 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया और सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली.
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
31 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
38 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
39 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines