Jasprit Bumrah Statement On Retirement: वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को विश्व कप विजेता टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए एक समारोह रखा गया था। वानखेड़े स्टेडियम में पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने वंदे मातरम गाते हुए विक्ट्री परेड का समापन किया। इसके बाद मंच पर बुलाकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान टी20 विश्व कप 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले जसप्रीत बुमराह से उनके संन्यास को लेकर सवाल किया तो उस पर बुमराह ने जवाब देते हुए बताया कि आखिर कब वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगे।
संन्यास पर क्या बोलें बुमराह?
टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के तीन दिग्गज खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। जिसके बाद अब बुमराह ने अपने संन्यास पर खुलकर बात की है। बुमराह ने कहा कि उनका अभी टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं, अभी तो उनकी ये शुरुआत है। उनको अभी और आगे जाना है।
फाइनल जीतने के बाद रोये थे बुमराह
जसप्रीत बुमराह का कहना है कि आमतौर पर मैं कभी नहीं रोता हूं लेकिन ये जीत अविश्वसनीय थी। अपने बेटे को देखकर जो मेरे अंदर भावनाएं आए थी वो काफी अद्भुत थी। इसके बाद मैं अपने आंसू रोक नहीं पाया था। मैं दो-तीन बार रोया।
ये भी पढ़ें;- गले लगाया, सिर चूमा, बेटे रोहित से मिलने डॉक्टर की Appointment छोड़कर पहुंची मां
विश्व कप में किया शानदार प्रदर्शन
टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। जब-जब टीम इंडिया को विकेट की दरकरार हुई, तब-तब बुमराह ने टीम को विकेट दिलाया। इस टूर्नामेंट में बुमराह ने 4.17 की इकॉनमी से 15 विकेट अपने नाम किए थे। भारत को चैंपियन बनाने में जसप्रीत बुमराह का बड़ा हाथ रहा है। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते बुमराह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।
ये भी पढ़ें;- विक्ट्री परेड के बाद विराट कोहली लंदन के लिए हुए रवाना, सामने आई बड़ी वजह
ये भी पढ़ें;- टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ जैसी स्थिति, कई लोग हुए घायल, 10 अस्पताल में भर्ती
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
29 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
40 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
44 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines