हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

6 विकेट झटकते ही जसप्रीत बुमराह खत्म कर देंगे लसिथ मलिंगा की बादशाहत, IPL 2025 में होगा बड़ा करिश्मा!

Jasprit bumrah: जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2025 में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। वह लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ने से केवल 6 विकेट दूर हैं।

विज्ञापन

Jasprit Bumrah: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शुरुआती कुछ मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। उन्हें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2025 के आखिरी मैच में चोट लग गई थी। इसकी वजह से तेज गेंदबाज को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होना पड़ा। हालांकि बुमराह शुरुआती कुछ मैचों के बाद मुंबई का प्रतिनिधित्व करना शुरू कर देंगे। हालांकि जसप्रीत बुमराह के निशाने पर लसिथ मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड होगा, जो उसे तोड़ना चाहेंगे।

जसप्रीत बुमराह के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस टीम से ही अपना आईपीएल डेब्यू किया था। वह इस टीम का हिस्सा साल 2013 से हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में केवल मुंबई के लिए ही खेला है। जस्सी ने अब तक 133 मैचों में 165 विकेट झटके हैं। वह मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। पहले नंबर पर लसिथ मलिंगा हैं, जिन्होंने 170 विकेट मुंबई के लिए झटके हैं। अगर बुमराह इस सीजन 6 विकेट लेते हैं तो वह लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड चकनाचूर कर देंगे। बुमराह के पास मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का सुनहरा मौका है। वह 6 विकेट लेते ही इतिहास रच देंगे। वहीं तीसरे नंबर पर मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह हैं, जिन्होंने 127 विकेट झटके हैं।

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर

लासिथ मलिंगा- 170 विकेट
जसप्रीत बुमराह- 165 विकेट
हरभजन सिंह- 127 विकेट
मिचेल मैक्लेनाघन- 71 विकेट
कीरोन पोलार्ड- 69 विकेट

विज्ञापन

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, अल्लाह गजनफर, अर्जुन तेंदुलकर, अश्वनी कुमार, बेवन जैकब्स, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, लिजाद विलियम्स, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, राज बावा, रीस टॉप्ली, रॉबिन मिन्ज, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सत्यनारायण राजू, श्रीजीत कृष्णन, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर, विल जैक्स।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola