Jason Behrendorff Retires From State Cricket: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ ने बुधवार को रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। उन्होंने घोषणा की कि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के साथ उनका 16 साल का रिश्ता खत्म हो गया है। हालांकि इस कंगारू तेज गेंदबाज ने घोषणा की है कि वह देश और विदेश में टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे, जहां उन्हें काफी सफलता मिली है। हाल ही में बिग बैश लीग (BBL) के बाद बेहरेनडॉर्फ पर्थ स्कॉर्चर्स से मेलबर्न रेनेगेड्स में चले गए हैं, जिसके साथ उनका तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट है।
अप्रैल में 35 साल के होने वाले बेहरेनडॉर्फ नेशनल टीम में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने अब तक 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जहां उन्होंने आखिरी मैच 12 महीने पहले पर्थ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इसके अलावा उन्होंने 2019 से 2022 के बीच 12 वनडे मैच भी खेले हैं। बुधवार को अपने संन्यास की घोषणा करने के बाद बेहरेनडॉर्फ ने कहा, ‘यह एक ऐसे चैप्टर का अंत है जो वाकई बहुत रोमांचक रहा है। मैं स्टेट क्रिकेट खेलने के अपने बचपन के सपने को पूरा करने में सक्षम रहा हूं, साथ ही नेशनल टीम के लिए भी खेल पाया। वाका मैदान अब इतने लंबे समय से मेरा घर रहा है।’
यह भी पढ़ें: CT 2025: शमी, हार्दिक और अय्यर की कॉल डिटेल्स आई सामने, देखें मजेदार वीडियो
19 साल की उम्र में ही वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से जुड़ गए थे बेहरेनडॉर्फ
कैनबरा में पले-बढ़े बेहरेनडॉर्फ 19 साल की उम्र में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से जुड़ गए थे और जल्द ही सभी फॉर्मेट में टीम के बॉलिंग अटैक का अहम हिस्सा बन गए। उन्होंने पांच वनडे कप खिताब जीते और 75 विकेट चटकाए। वो वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहे।
बेहरेनडॉर्फ की मिचेल जॉनसन से की जाती है तुलना
उनका आखिरी लिस्ट ए गेम मौजूदा सीजन की शुरुआत में आया था। बेहरेनडॉर्फ ने 31 फर्स्ट क्लास मैचों में 23.85 की औसत से 126 विकेट चटकाए, लेकिन पीठ की चोटों की वजह से 2017-18 सीजन के बाद उन्हें रेड बॉल क्रिकेट छोड़ना पड़ा। चोट के अपने बुरे दौर से पहले बेहरेनडॉर्फ को मिचेल जॉनसन का संभावित रिप्लेसमेंट माना जाता था। हालांकि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेटर में सीमित मौके ही मिले।
यह भी पढ़ें: ‘वो सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ…’, दानिश कनेरिया ने बाबर आजम को दिखाया आईना, इंटेट पर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines