James Anderson: तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेला। हालांकि अब ये दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले चुका है। अपने टेस्ट करियर में एंडरसन ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक को गेंदबाजी की थी। वहीं अब जेम्स एंडरसन ने बताया कि आखिर उनके लिए सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में से किसके सामने गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण लगता था?
जेम्स एंडरसन का बड़ा खुलासा
जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनका ये रिकॉर्ड अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है। एंडरसन ने अपने करियर में सचिन और विराट के सामने खूब गेंदबाजी की। गेंदबाजी के दौरान एंडरसन ने सचिन तेंदुलकर को 9 और विराट कोहली को 7 बार आउट किया था। अब एंडरसन ने टॉकस्पोर्ट पर बताया कि विराट कोहली जब पहली बार साल 2014 में इंग्लैंड आए थे तो मैंने उनको उस सीरीज में कई बार आउट किया था, क्योंकि मैं उनकी स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद वाली कमजोरी का जानता था, लेकिन जब विराट अगली बार साल 2018 में इंग्लैंड आए तो उनका अलग ही प्रदर्शन था वे अपनी कमजोरी पर काम करके आए थे। इस सीरीज में ऐसा लगा कि मैं विराट को नहीं किसी ओर को गेंदबाजी कर रहा हूं और मैं उनको आउट भी नहीं कर पाया था।
आगे एंडरसन ने कहा “जिस तरह से कोहली ने बदलाव किया था ऐसा मुझे कभी सचिन तेंदुलकर के खिलाफ देखने को नहीं मिला था। साल 2014 की सीरीज के बाद कोहली के सामने गेंदबाजी करना काफी मुश्किल था। खिलाड़ी के रूप में विराट, सचिन तेंदुलकर से थोड़े अलग थे।”
विराट कोहली भी ले चुके संन्यास
इंग्लैंड के साथ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेने का ऐलान कर दिया था। विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 9230 रन बनाए थे। इस दौरान कोहली के बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले थे।
ये भी पढ़ें:- आज से हो रहा है ICC के सबसे बड़े टूर्नामेंट का आगाज, खेले जाएंगे 131 मैच
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
17 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
50 mins ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
1 hr agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
1 hr agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
1 hr agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
1 hr agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
2 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
2 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
3 hrs agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines