Australia Announce T20I Squad For West Indies Tour: आईपीएल 2025 के खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। हैरानी वाली बात यह है कि इसमें आईपीएल में खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है। खराब फॉर्म में चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के जेक फ्रेजर मैकगर्क को टीम से बाहर कर दिया गया है। टीम में उनकी जगह मिचेल ओवेन और मैट कुहनेमैन को तरजीह दी गई है।
इसके अलावा पंजाब किंग्स के खिलाड़ी जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोइनिस को भी टीम में नहीं चुना गया है। जहां तक मैकगर्क का सवाल है, उन्होंने पिछले सात मैचों में केवल एक फिफ्टी जड़ी है और बाकी में 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। दूसरी ओर ओवेन बिग बैश लीग (BBL) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जहां उन्होंने 11 पारियों में 45.20 की औसत से 452 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: आखिरी पायदान पर रहकर भी CSK ने जीता ये खास अवॉर्ड, RCB को ऐसे दी बधाई
टीम की अगुवाई करेंगे मिचेल मार्श
फाइनल में उन्होंने मात्र 42 गेंदों पर शतक जड़ दिया था और होबार्ट हरिकेंस को खिताब दिलाया। इस टीम की अगुवाई मिचेल मार्श करेंगे, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 13 मैचों में 627 रन बनाए थे। टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन करने वाले ग्लेन मैक्सवेल को भी मौका मिला है, साथ ही इस टीम में चोटिल टिम डेविड भी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि कैमरून ग्रीन और जोश हेजलवुड की टी-20 टीम में वापसी हो गई है। हेजलवुड ने आईपीएल मे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और 22 विकेट लेकर टीम को खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिच ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जाम्पा।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली की पहली पोस्ट वायरल, कह गए दिल की बात
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines