KKR New Mentor: केकेआर ने साल 2024 का खिताब अपने नाम किया था। तब इस टीम के मेंटॉर गौतम थे। उनकी कोचिंग में केकेआर ने सभी विभागों में कमाल का प्रदर्शन किया था। हालांकि टीम को चैंपियन बनाने के बाद गौतम गंभीर ने मेंटॉर का पद छोड़ दिया। क्योंकि बाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने टीम इंडिया में हेड कोच का पद संभालने की हामी भर दी थी। हालांकि अब केकेआर को आईपीएल 2025 से पहले अपना नया मेंटॉर चुनना है, जिसमें अब एक पूर्व दिग्गज साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है।
केकआर की टीम में शामिल होगा ये दिग्गज
आगामी आईपीएल सीजन से पहले केकेआर ने अपने नए मेंटॉर की तलाश जारी कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार केकेआर फ्रेंचाइजी साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जैक्स कैलिस को मेंटॉर की भूमिका में उतारने की योजना बना रही है। कैलिस साल 2015 में मुख्य कोच की भूमिका में केकेआर के लिए अपना योगदान दे चुके हैं। इसके अलावा बतौर खिलाड़ी भी कैलिस ने केकेआर के लिए कई वर्षो तक खेला है। साल 2012 और 2014 में केकेआर, गौतम गंभीर की अगुवाई में चैंपियन बनी थी। तब कैलिस भी इस टीम का हिस्सा थे।
इन दो दिग्गजों का भी नाम आ चुका है सामने
कैलिस से पहले केकेआर के लिए मेंटॉर के पद के लिए रिकी पोटिंग का नाम सामने आया था, जिन्होंने साल की शुरुआत में ही दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ दिया। वहीं कुमार संगकारा का भी नाम इस लिस्ट में था। लेकिन उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपनी रुची दिखाई है। वह राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर काम करेंगे। संगकारा राजस्थान के लिए ही कोचिंग युनिट का हिस्सा होंगे। ऐसी पूरी संभावनाएं जताई जा रही हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और राहुल द्रविड़ का भी पुराना नाता रहा है। संजू जब भारतीय अंडर-19 टीम से आईपीएल में आए थे, तब राहुल ने उन्हें राजस्थान टीम में मौका दिया था। राहुल ने खिलाड़ी के तौर पर पर भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने साल 2012 और 13 में कप्तानी की। वहीं उन्होंने 2014 और 2015 में निदेशक और मेंटॉर के रूप में काम किया।
ये भी पढ़ें: डेब्यू मैच के बाद बॉक्सर की मौत, असली वजह आई सामने
संबंधित खबरें
वैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
40 mins agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
1 hr agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
8 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines