IND vs AUS: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसके बाद टेस्ट टीम में उनके स्थान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो सिडनी टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि टीम मैनेजमेंट और कोच बैठकर इस तरह की चीजों को सुलझा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह कप्तान का फैसला है कि वो खेलना चाहते हैं या नहीं।
खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं रोहित शर्मा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा अपनी खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस सीरीज में अभी तक 6.20 की औसत से 31 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने पिछले नौ टेस्ट मैचों में 10.93 की औसत से रन बनाए हैं, जिसके बाद से उनके फ्यूचर को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर कही ये बात
रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर मदन लाल ने कहा, रोहित शर्मा को यह फैसला लेना होगा कि उन्हें खेलना है या नहीं। अगर उन्हें लगता है कि वो अपना काम कर सकते हैं और फॉर्म को वापस पा सकते हैं तो यह अच्छा है। यह इस बारे में हैं कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं और आप का आत्मविश्वास कैसा है। अगर आप को लग रहा है कि आप अपना काम ठीक नहीं कर पा रहे हैं तो आप दूसरों को मौका दे सकते हैं। लेकिन एक चीज यह है कि बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल थोड़ा मुद्दा है। पहले वो नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद वो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे थे।
गौरतलब है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिडनी टेस्ट से पहले मीडिया से बात करते हुए भारत के कोच गौतम गंभीर ने भी रोहित के चयन की पुष्टि नहीं की। इस दौरान उन्होंने कहा था कि प्लेइंग XI का चयन मैच के दिन पिच को देखने के बाद किया जाएगा।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
24 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
35 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
39 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines