हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: सबसे तेज अर्धशतक जड़कर ईशान किशन ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड की निकाल दी हवा

Ishan Kishan: रायपुर में खेले जा रहे मुकाबले में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया है. ईशान ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की हवा निकाल दी.

विज्ञापन
ईशान किशन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए

Ishan Kishan: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए हैं, जिसके जवाब में भारतीय टीम को खराब शुरुआत मिली. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन फ्लॉप हो गए. इसके बाद ईशान किशन ने गर्दा उड़ा दिया. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया.

ईशान किशन ने उड़ाया गर्दा

ईशान किशन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. हालांकि बाद में बल्लेबाजी के लिए उतरे ईशान किशन ने भारत की ओर से गर्दा उड़ा दिया. उन्होंने धांसू अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को मजबूत स्थिति में कर दिया, जब 6 रन पर ही भारत को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रूप में दो बड़े झटके लग चुके थे. उन्होंने 21 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा किया. इसी के साथ ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. उन्होंने अभिषेक शर्मा को पछाड़ा, जिन्होंने पिछले ही मैच में 22 गेंदों में अर्धशतक बनाया था.

ईशान किशन इस मैच में शतक से चूक गए. उन्होंने 32 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली. उन्होंने 11 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. ईशान ने 237.50 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. ईशान ने भारत के लिए इस मैच में अहम योगदान निभाया. उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में भारत के लिए तूफानी अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 से पहले आई टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर, बीच मैच में चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी

फेल हुए संजू और अभिषेक

भारत को इस मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके. संजू सैमसन 5 गेंदों 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर आउट हुए. इससे पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया था और 22 गेंदों में तूफानी फिफ्टी जड़ी थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दूसरी पारी में भी नहीं चला शुभमन गिल का बल्ला, Ranji Trophy में बुरी तरह फ्लॉप हुए भारतीय कप्तान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola