Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में अगले महीने चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने के लिए मना कर दिया, जिसके बाद दुबई में टीम इंडिया अपने सभी मैच खेलेगी। बीसीसीआई की इस कंडीशन को मानने के बाबजूद ऐसी खबर सामने आ रही हैं कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आठ साल बाद हो रहे इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। इस खबर से सोशल मीडिया पर खलबली सी मच गई।
हालांकि न्यूज24 के संवाददाता विभू भोला के मुताबिक यह खबर पूरी तरह झूठी है और रोहित पाकिस्तान नहीं जा रहे है। बता दें कि भारतीय टीम ने आखिरी बार 2008 में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। पिछली बार भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर एशिया कप के सुपर फोर स्टेज का मैच खेला था।
टीम इंडिया को इस मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पिछले 29 साल में पाकिस्तान में पहला आईसीसी टूर्नामेंट होगा। पाकिस्तान ने इससे पहले श्रीलंका के साथ 1996 क्रिकेट वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी की थी।
यह भी पढ़ें: विनोद कांबली की हालत देखकर आ जाएगा रोना, चलने में भी हो रही दिक्कत
19 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
आठ टीमों का यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा और हाइब्रिड फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। इसके ज्यादातर मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे, जबकि भारत अपने सभी मैच यूएई में खेलेगा। अगर भारत ग्रुप स्टेज के बाद नॉकआउट राउंड में पहुंचता है तो तब भी उसके सभी मैच यूएई में ही खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा, जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा।
भारत बांग्लादेश के खिलाफ करेगा आगाज
भारत दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के साथ इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में डिफैंडिंग चैम्पियन के रूप में उतरेगा, क्योंकि उसने 2017 में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को ही 180 रनों से रौंदकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
यह भी पढ़ें: फिट होने के बाद भी अश्विन-सुंदर नहीं खेलेंगे रणजी क्रिकेट, जानें वजह
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
5 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
21 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
44 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines