हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: 'उसे पहले मैच से खिलाना चाहिए था…', सीरीज हारने के बाद क्यों भड़के इरफान पठान?

IND vs NZ ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. न्यूजीलैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम किया. सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया सवालों के घेरे में है. इरफान पठान ने भी भारतीय टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं.

विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारतीय टीम सावलों के घेरे में है. न्यूजीलैंड ने भारत को 3 मैचों की खेली वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया और पहली बार भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती. आखिरी मुकाबले में नितीश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतक भी जमाया. अब इरफान पठान ने नितीश रेड्डी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि नितीश को पहले वनडे मैच से ही प्लेइंग 11 में शामिल होना चाहिए था.

इरफान पठान ने दिया सुझाव

नितीश रेड्डी को आखिरी दो मैच की प्लेइंग 11 में शामिल किया था. उन्हें पहले मैच की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी. उन्होंने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा इरफान पठान का मानना ​​है कि न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में नीतीश रेड्डी को ‘पहले मैच से ही खेलना चाहिए था. जिस तरह से नितीश रेड्डी ने 135 KMPH की स्पीड से शानदार गेंदबाजी की. इससे पता चलता है कि उनमें हार्दिक पांड्या के बैकअप के रूप में खेलने की क्षमता है. अगर वह असफल भी होते हैं तो मैनेजमेंट को उनपर भरोसा रखना चाहिए और भारत को एक अच्छा ऑलराउंडर मिल जाएगा.

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया था. उनकी जगह पर नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिला था. पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लेने वाले हैं. इसके बाद वह वर्ल्ड कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: वनडे सीरीज में टीम इंडिया की हार के सबसे बड़े ‘विलेन’ बने गौतम गंभीर, फैंस ने लगाई हेड कोच की क्लास 

तीसरे मैच में मिली निराशा

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच अपने नाम किया था. इसके बाद दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीता और सीरीज में वापसी की. वहीं तीसरे मुकाबले को न्यूजीलैंड ने 41 रनों से जीता और सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया. न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर पहली बार वनडे सीरीज को अपने नाम किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या खत्म हो गया रवींद्र जडेजा का वनडे करियर? विराट कोहली के दोस्त ने दिया बड़ा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola