हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'फिर हार्दिक को क्यों मिली जगह...,' इरफान पठान ने कॉन्ट्रैक्ट से ईशान और अय्यर को बाहर करने पर निकाला गुस्सा

Irfan Pathan Reaction on BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने अपने नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को जगह नहीं दी है। इसके पीछे जानकारियां ऐसी आ रही हैं कि दोनों को सजा दी गई है। वहीं कुछ जगह खास नियम का हवाला दिया जा रहा है। इसी बीच इरफान पठान ने गुस्सा जताया और कहा कि फिर हार्दिक पांड्या को क्यों जगह मिली।

विज्ञापन
Hardik Pandya And Ishan Kishan (left), Irfan Pathan (Right) (Image- X)

Irfan Pathan Reaction on BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट को अपडेट कर दिया है। इसमें से सबसे बड़ा चर्चा का विषय रहा ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का पत्ता कटना। इस पर कई लोगों के अलग-अलग विचार सामने आए। सोशल मीडिया पर लोगों ने कई प्रतिक्रियाएं साझा कीं। पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने दोनों खिलाड़ियों के लिए खास पोस्ट किया। वहीं इसी कड़ी में इरफान पठान ने भी गुस्सा निकाला है। उन्होंने सीधा सवाल हार्दिक पांड्या को जगह देने को लेकर उठाया। इरफान ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए गुस्सा जाहिर किया।

क्या बोले इरफान पठान?

सबसे पहले बुधवार को जब बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, उस वक्त इरफान पठान ने अपने एक्स प्रोफाइल पर, ‘Unbelievable’ लिखा। यानी उन्हें साफतौर पर इसको देखकर विश्वास नहीं हुआ। उसके बाद गुरुवार सुबह इरफान ने एक और पोस्ट किया। इस पोस्ट में इरफान ने साफतौर पर लिखा कि अगर हार्दिक को जगह मिली है तो अय्यर और किशन को क्यों बाहर किया गया? उन्होंने कहा सभी के लिए नियम समान होने चाहिए।

इरफान ने अपनो पोस्ट में लिखा,’श्रेयस और ईशान दोनों टैलेंटेड क्रिकेटर्स हैं। आशा करता हूं कि वह जोरदार वापसी करेंगे और मजबूत होकर लौटेंगे। अगर हार्दिक जैसे खिलाड़ी रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेल रहे, तो उन्हें या अन्य खिलाड़ियों को भी व्हाइट बॉल घरेलू टूर्नामेंट में खेलना चाहिए। क्या उस वक्त वह नेशनल ड्यूटी पर थे, नहीं ना। अगर यह नियम सभी के ऊपर नहीं अप्लाई होता है तो भारतीय क्रिकेट अपने तय लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाएगा और अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे।’

विज्ञापन

रवि शास्त्री ने किया था समर्थन

इससे पहले रवि शास्त्री ने भी इन दोनों खिलाड़ियों का समर्थन किया था और कहा था,’क्रिकेट के खेल में हमेशा से कमबैक होते रहते हैं। इसलिए चिन अप श्रेयस अय्यर और ईशान किशन। मेहनत करिए, चैलेंज का सामना करिए और मजबूत होकर वापसी करिए। आपकी पिछली उपलब्धियां आपके लिए आवाज उठाएंगे। मुझे कोई शक नहीं है कि आप दोनों एक बार फिर से जबरदस्त वापसी करेंगे।’

क्यों बाहर हुए ईशान और अय्यर?

अगर प्रमुख कारण की बात करें तो साफतौर पर स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन पिछले दिनों ऐसी जानकारी मिली थी कि ईशान ने बार-बार रणजी ट्रॉफी में खेलने के आदेश को ठुकराया था। वहीं दूसरी तरफ वह पहले से ही आईपीएल की तैयारी शुरू कर चुके थे। उधर अय्यर ने भी शायद फिटनेस को लेकर बहाना किया था। एनसीए ने बीसीसीआई को उनके फिट होने की जानकारी दी थी। मगर उन्होंने फिटनेस का हवाला देते हुए रणजी ट्रॉफी का क्वार्टरफाइनल मैच नहीं खेला। शायद इसी कारण इन दोनों को कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- BCCI Central Contract: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन बाहर; रिंकू सिंह समेत कई नए चेहरे शामिल

यह भी पढ़ें- BCCI Central Contract: उमरान मलिक समेत 5 गेंदबाजों की लगेगी लॉटरी, अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए भी खास प्रस्ताव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola