Irfan Khan: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला 4 नवंबर को मेलबर्न में खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से इरफान खान और कामरान गुलाम ने अपना वनडे डेब्यू किया। इरफान खान ने अपने डेब्यू मैच में इतिहास रच दिया। वह अपनी बल्लेबाजी में तो खासा प्रभावित नहीं कर सके। लेकिन फील्डिंग में इस खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया है।
इरफान खान ने रच दिया इतिहास
इस मैच में इरफान खान अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित नहीं कर सके। अपने वनडे डेब्यू मैच में इस खिलाड़ी ने 35 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली। लेकिन फील्डिंग में इस खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया। दरअसल, इरफान ने अपने डेब्यू मैच में तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का कैच पकड़ा, और ऐसा करने वाले वह दुनिया के 9वें गैर विकेटकीपर खिलाड़ी बन गए, जबकि पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इरफान अपने वनडे मैच में गैर विकेटकीपर के तौर पर 3 कैच पकड़ने वाले पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इरफान ने इस मैच में जेक फ्रेजर, मार्नस लाबुशेन और जोश इंग्लिस का कैच पकड़ा था।
कामरान गुलाम का भी नहीं चला बल्ला
इस मैच में इरफान खान के अलावा कामरान गुलाम को भी वनडे डेब्यू करने का मौका मिला। लेकिन कामरान भी खासा प्रभावित नहीं कर सके। कामरान ने इस मैच में 6 गेंदों में 5 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका अपने नाम किया। गुलाम को पैट कमिंस ने चलता किया। कामरान को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में बाबर आजम की जगह आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए शामिल किया गया था। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जड़ा था।
मैच का लेखा जोखा
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 46.4 ओवर में 203 रन बनाए थे। टीम की ओर सबसे ज्यादा रन कप्तान मोहम्मद रिजवान ने बनाए। उन्होंने 71 गेंदों में 44 रन बनाए थे। उनके अलावा नसीम शाह ने 39 गेंदों में 40 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 33.3 ओवर में 2 विकेट शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 49 रनाए। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने भी 44 रनों की पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: घर में ही फेल रोहित शर्मा की कप्तानी! 55 साल में पहली बार हुआ टीम इंडिया का ऐसा हश्र
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अपने मन की करना पड़ा कोहली-रोहित को भारी, ठुकरा दी थी बीसीसीआई की खास गुजारिश
संबंधित खबरें
400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
6 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
20 mins agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
25 mins agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
1 hr agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
1 hr agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
2 hrs agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
2 hrs agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines