T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. टी-20 विश्व कप 2024 की तरह ही आगामी विश्व कप खेला जाएगा, जिसमें 20 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी टीमों को 4 ग्रुप में विभाजित किया गया है. कई देश विश्व कप के लिए टीम का ऐलान कर चुके हैं. अब इस लिस्ट में आयरलैंड का भी नाम शामिल हुआ. बोर्ड ने अपने 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है.
अनुभवी खिलाड़ी को मिली कप्तानी
बोर्ड ने आगामी टी-20 विश्व कप के लिए पॉल स्टर्लिंग को कप्तानी दी है, जो 35 साल के हैं. उनके पास इंटरनेशनल मैच का अच्छा खासा अनुभव है. आयरलैंड की ओर से पॉल स्टर्लिंग ने 156 टी-20 मैच में 3798 रन बनाए हैं. उनके अलावा स्टार खिलाड़ी जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर को भी टीम में शामिल किया गया है. आयरलैंड अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी से करेगी, जहां उसका सामना श्रीलंका से होगा. आयरलैंड को ग्रुप बी में सह-मेजबान श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, ओमान और जिम्बाब्वे के साथ रखा गया है.
आयरलैंड की नेशनल मेंस टीम के सिलेक्टरर एंड्रयू व्हाइट ने कहा “यह कहना कम होगा कि हम इस टी20 विश्व कप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 2022 के यादगार टूर्नामेंट के बाद, शायद हम 2024 में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं थे और तब से हम इसे सुधारने का इंतजार कर रहे हैं. 2024 के अभियान के 15 खिलाड़ियों में से 12 का इस टीम में होना यह दर्शाता है कि हमारी टीम काफी हद तक स्थिर है.”
ये भी पढ़ें:- 2 साल बाद विराट कोहली ने उठाया चौंकाने वाला कदम, खास पोस्ट से सोशल मीडिया पर मच गई सनसनी!
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आयरलैंड की टीम
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क एडायर, रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोरकान टकर (उप-कप्तान), बेन व्हाइट, क्रेग यंग.
ये भी पढ़ें: 4,4,6,6,6,6… पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 366 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों का किया हाल बेहाल!
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
19 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines