IPL Auction 2025: आईपीएल 2025 से पहले बीसीसीआई ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। एक्स्प्रेस स्पोर्ट्स के मुताबकि बीसीसीआई सभी फ्रेंचाइजियों को 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दे सकती है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईपीएल नीलामी में बिना राइट टू मैच विकल्प के पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दे सकती है। हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों के 10 मालिकों के साथ बैठक की थी। जिसमें ज्यादातर मालिकों ने 5 और 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की हामी भरी थी। आईपीएल फ्रेंचाइजियों के मालिक ने इस बैठक में माना था कि पांच खिलाड़ियों के रिटेन करने पर टीम की ब्रांड वैल्यू भी बरकरार रहेगी।
आईपीएल 2022 में कुल 4 खिलाड़ी हुए थे रिटेन
आईपीएल 2022 ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों के 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत दी थी। हालांकि आईपीएल 2025 से पहले अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि एक फ्रेंचाइजी कितने विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।
मुंबई के लिए राह आसान
अगर बीसीसीआई बिना राइट टू मैच का उपयोग करते हुए कुल 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत देती है तो मुंबई के लिए राह आसान हो जाएगी। पांच बार की विजेता मुबंई इंडियंस रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या को रिटेन कर सकती है।
साल 2022 में जब मुंबई ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था तब रोहित को 16 करोड़ रुपये मिले थे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को 12 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था, जबकि कीरोन पोलार्ड को 6 करोड़ रुपये दिए गए थे।
हालांकि इस बार देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई अपने रिटेन होने वाले खिलाड़ियों को कितने रुपये में रिटेन करती है।
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा का ये वीडियो देखा क्या? अपने ही खिलाड़ियों के साथ ऐसा करते दिखे हिटमैन
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
59 mins agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
1 hr agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
10 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
11 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
11 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines