IPL 2026: आईपीएल 2025 इस बार काफी रोमांच से भरा रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेगंलुरु ने इस बार फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद जैसी बड़ी टीमों का हाल इस बार बेहद खराब रहा था। जिसके बाद ये टीमें आईपीएल 2026 से पहले होने वाले मिनी ऑक्शन में कई बेहतरीन खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है। वहीं मिनी ऑक्शन से पहले दिग्गज क्रिकेटर आर अश्विन ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि इस बार कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगा होने वाला है? अश्विन खुद मिनी ऑक्शन का हिस्सा हो सकते हैं।
कौन होगा मिनी ऑक्शन में सबसे महंगा खिलाड़ी?
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन को लेकर बताया कि “मिनी ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी देखने को मिलेंगे। ये एक मिनी ऑक्शन होगा, जिसमें विदेशी खिलाड़ी सबसे महंगे होने वाले हैं। ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के काफी खिलाड़ी देखने को मिलेंगे। मिनी ऑक्शन में मिचेल ओवेन और कैमरून ग्रीन नीलामी में आ रहे हैं और अच्छी कीमत पर बिकेंगे।”
टी20 क्रिकेट में ये दोनों ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में इस बार आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें रहने वाली हैं। दूसरी आर अश्विन आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। जिसके चलते इस बार सीएसके अश्विन को रिलीज कर सकती है अगर ऐसा होता है तो फिर अश्विन भी मिनी ऑक्शन में दिखाई देंगे।
कब होगा आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन?
आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन इस साल नवंबर और दिसंबर में देखने को मिल सकता है। जिसमें कई नए खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगती हुई दिखाई दे सकती है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
3 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
4 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
4 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
5 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
5 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
6 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
6 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
7 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines