Delhi Capitals Most Smart Buys: दिल्ली कैपिटल्स जब आईपीएल मिनी ऑक्शन के टेबल पर बैठी. तब उसके पर्स में 21.8 करोड़ रुपये. जाहिर सी बात है कि वो चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की तरह ऊंची बोली नहीं लगा सकती थी. ऐसे में इस फ्रेंचाइजी ने कुछ खास खिलाड़ियों को टारगेट कर लिया था, और वो स्मार्ट बाय में काफी आगे रही. उन्होंने 2 ऐसे मैच विनर्स को बेस प्राइस पर अपनी झोली में डाल लिया.
छुपी रुस्तम निकली दिल्ली
इस बार भी आईपीएल मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स छुपी रुस्तम की तरह साबित हुई. जब सारी टीम कुछ बड़े नामों पर फोकस कर रही थी, तब इस फ्रेंचाइजी ने चालाकी से बोली लगाते हुए साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर डेविड मिलर और इंग्लिश प्लेयर बेन डकेट को 2-2 करोड़ की बेस प्राइस पर झटक लिया. ये दोनों एबी डिविलियर्स जैसे मैच विनर्स साबित हो सकते हैं.
आईपीएल में डेविड मिलर
डेविड मिलर को व्हाइट-बॉल क्रिकेट में एक बेहतरीन फिनिशर माना जाता है, उन्होंने LSG के साथ 2025 के साथ मिक्सड परफॉर्मेंस दिया. इस लेफ्ट-हैंडेड खिलाड़ी को 2025 के मेगा-ऑक्शन में 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन वो 11 पारियों में महज 153 रन ही जुटा पाए, जिसमें उनका एवरेज 30.60 और स्ट्राइक रेट 127.49 रहा. खास बात ये है कि इस बैटर ने अपना आईपीएल डेब्यू 2012 में पंजाब किंग्स के साथ किया था और 8 सीजन्स तक इस फ्रेंचाइजी को रिप्रेजेंट किया. 2020 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए और फिर 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़ गए. गुजरात टाइटंस के साथ तीन एडिशन बिताने के बाद, मिलर ने लखनऊ सुपर जायंट के लिए सिर्फ एक सीजन खेला. कुल मिलाकर इंडियन प्रीमियर लीग में मिलर ने एक शतकीय पारी और 13 अर्धशतकीय पारियों की मदद से 3,077 से रन बनाए हैं, उनका औसत 36.20 और स्ट्राइक रेट 138.60 रहा है.
बेन डकेट को क्यों खरीदा?
डकेट ने अभी तक अपना आईपीएल डेब्यू नहीं किया है. वो अपनी अग्रेसिव और एडेप्टेबल बैंटिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. स्पिन हो या पेस बॉलिंग वो हर तरह के गेंदबाजों की धुनाई करते हैं. टॉप हो या मिडिल ऑर्डर वो किसी भी पोजीशन के लिए बैटिंग के लिए परफेक्ट हैं. भले ही उन्होंने बड़े लेवल पर ज्यादा टी-20 मैचेज नहीं खेला है, लेकिन दिल्ली को उनमें अपना फ्यूचर जरूर दिखा है, यही वजह है कि उन पर दाव लगाया गया.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines