IPL 2025: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। दूसरी तरफ टीम भी फिलहाल प्लेऑफ की रेस में बने रहने की कोशिश कर रही है, लेकिन एलएसजी के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली है। एक मैच हारने के साथ ही पंत की एलएसजी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं अब स्टार खिलाड़ी के टूर्नामेंट से बाहर होने पर लखनऊ को बड़ा झटका लगा है। महज 2 मैच खेलने के बाद ही ये खिलाड़ी आईपीएल 2025 से बाहर हो गया है।
मयंक यादव आईपीएल 2025 से बाहर
लखनऊ सुपर जायंट्स के तूफानी गेंदबाज मयंक यादव इंजरी के चलते एक बार फिर से आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। इस सीजन की शुरुआत में भी मयंक चोट के चलते टीम से बाहर थे, बाद में ये खिलाड़ी टीम में वापस लौटा लेकिन अब महज 2 मैच खेलने के बाद ही पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। दो मैचों में मयंक ने महज 2 ही विकेट चटकाए थे। मयंक को फिर से पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर होना पड़ा है। इससे पहले भी ये युवा गेंदबाज पीठ की चोट के चलते टीम से बाहर था। एनसीए से मंजूरी मिलने के बाद कुछ दिन पहले ही मयंक टीम के साथ वापस आए हैं। इससे उनकी फिटनेस पर कई सवालिया निशान लग गए हैं।
इस खिलाड़ी ने किया मयंक को रिप्लेस
बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विलियम ओ’रूर्के को 3 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। मयंक यादव इस सीजन में केवल दो मैच ही खेल पाए, जिसमें उन्होंने 50 की औसत और 12.50 की इकॉनमी रेट से केवल दो विकेट लिए।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन अब एलएसजी के 11 करोड़ रुपये डूबते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछले सीजन भी मयंक को चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- RCB vs KKR: आईपीएल 2.0 में बदल जाएगी आरसीबी की टीम? यहां देखें संभावित Playing 11
संबंधित खबरें
IND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
18 mins agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
54 mins agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
2 hrs agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
3 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
3 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
3 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
4 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
6 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
6 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल, भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines