KL Rahul Virat Kohli: आईपीएल 2025 में रविवार को दो मैच होने हैं, जहां पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर पंजाब किंग्स से होगी, जबकि दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। गुजरात के खिलाफ मैच दिल्ली के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के लिए बेहद स्पेशल होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर राहुल मैच में 33 रन बनाने में कामयाब रहे तो उनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
दरअसल राहुल टी-20 में सबसे तेज आठ हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने से सिर्फ 33 रन दूर हैं। अगर वह अरुण जेटली स्टेडियम में ऐसा करने में सफल रहे तो वह दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने 243 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया था। इसके साथ ही राहुल टी-20 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज भी बन जाएंगे। फिलहाल पाकिस्तान के बाबर आजम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 218 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए फिर से टल गया भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, सामने आई बड़ी वजह
टॉप पर हैं दिग्गज क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल इस लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्होंने 213 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। गुजरात के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जैक फ्रेजर मैकगर्क के ना होने पर दिल्ली की टीम राहुल को ओपनिंग में बैटिंग करने के लिए कह सकती है। राहुल ने इस सीजन दिल्ली के लिए अलग-अलग नंबर पर बैटिंग की है, जहां वो ओपनिंग के साथ-साथ नंबर तीन और चार पर भी खेले हैं।
IPL 2025 में ऐसा है राहुल का प्रदर्शन
राहुल को जहां भी बैटिंग करने का मौका मिला है, उन्होंने हर बार खुद को साबित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीजन राहुल ने 10 मैचों में 47.63 की औसत से 381 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 142.63 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। हालांकि राहुल को गुजरात के खिलाफ स्पिनर राशिद खान से सावधान रहना होगा, जिन्होंने भारतीय बल्लेबाज को तीन बार आउट किया है और उनके खिलाफ 47 गेंदों पर सिर्फ 40 रन दिए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ऐसा होने पर 3 टीमों को डायरेक्ट मिलेगी प्लेऑफ की टिकट, मुंबई इंडियंस की बढ़ जाएगी टेंशन
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
16 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
28 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
29 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines