Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान और ओपनर विराट कोहली ने गुरुवार को एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 का 42वां मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में कोहली ने जैसे ही 14 रन बनाए, उन्होंने इस मैदान पर अपने 3500 टी20 रन पूरे कर लिए। विराट कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक मैदान पर 3500 टी20 रन बनाए हैं।
इस लिस्ट में दूसरे पर रहीम
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मुश्फिकुर रहीम हैं, जिन्होंने शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 3373 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के जेम्स विंस हैं, जिनके नाम द रोज बाउल, साउथैम्प्टन में 3253 टी20 रन हैं। चौथे स्थान पर एलेक्स हेल्स हैं, जिन्होंने ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में 3241 रन बनाए हैं। पांचवें नंबर पर बांग्लादेश के ही तमीम इकबाल हैं, जिन्होंने शेरे बांग्ला स्टेडियम में 3238 रन बनाए हैं।
टी-20 में एक मैदान पर सर्वाधिक रन
विराट कोहली: 3500* (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम)
मुश्फिकुर रहीम: 3373 (शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम)
जेम्स विंस: 3253 (द रोज बाउल, साउथेम्प्टन)
एलेक्स हेल्स: 3241 (ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम)
तमीम इकबाल: 3238 (शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम)
विराट कोहली का बल्ला बरस रहा है आग
आईपीएल 2025 में विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं। कुछ मैचों को छोड़ दें तो वह लगातार शानदार पारियां खेल रहे हैं और अपनी टीम के लिए मैच जीत रहे हैं। सीजन के पहले ही मैच में कोलकाता के खिलाफ विराट ने नाबाद 59 रन बनाए थे। इसके बाद अगले दो मैचों में उन्होंने 31 और 7 रन की पारियां खेलीं। फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 67 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 22 रन बनाए, और फिर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में शानदार 70 रन जड़े। हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ एक मैच में वह सिर्फ 1 रन पर आउट हो गए थे, लेकिन उसी टीम के खिलाफ अगले मैच में उन्होंने नाबाद 73 रन बना दिए। अब एक बार फिर विराट का सामना राजस्थान रॉयल्स से है, और सभी की निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।
संबंधित खबरें
सैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
36 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
52 mins agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
1 hr agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
2 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
2 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
3 hrs agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
4 hrs ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
4 hrs agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines