IPL 2025: आईपीएल 2025 में विराट कोहली कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। वहीं सीजन-18 के बीच कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से प्रमोशन, पेड पार्टनरशिप और विज्ञापनों जैसी पोस्ट हटा दी है। जो इन दिनों काफी चर्चा का विषय भी बना हुआ है। फैंस जानने को उत्सुक है कि आखिर कोहली ने ऐसी पोस्ट को हटाने का फैसला क्यों किया? वहीं इसको लेकर अब खुद विराट कोहली ने खुलासा किया है।
पोस्ट डिलीट करने पर विराट का खुलासा
सोशल मीडिया पर विराट कोहली की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। अकेले इंस्टाग्राम पर कोहली के 271 मिलियन फॉलोअर्स हैं, ऐसे में हर कोई कोहली से अपनी कंपनी या ब्रांड का प्रचार करना चाहता है और कोहली ये कर भी रहे थे, जिसके चलते उनके इंस्टाग्राम पर विज्ञापनों की काफी ज्यादा पोस्ट थी, जिनको विराट ने अब हटा दिया है।
ये भी पढ़ें;- ओलंपिक 2028 को लेकर IOC का बड़ा ऐलान, इस मैदान पर 128 साल बाद होगी क्रिकेट की वापसी
आरसीबी के यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली का एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें कोहली ने बताया “मैं सोशल मीडिया के साथ एक बहुत ही दिलचस्प जगह पर हूं। वर्तमान में, मैं ऐसी जगह पर नहीं हूं जहां मैं बहुत ज्यादा जुड़ सकूं, आप कभी नहीं जानते कि भविष्य क्या होगा। लेकिन, निश्चित रूप से इसे रीसेट करने की जरूरत थी । ”
IPL 2025 में मचा रहे धमाल
विराट कोहली आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी कोहली ने इस सीजन में 6 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए विराट ने 143.35 के स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं। जिसमें अर्धशतक शामिल है। फिलहाल ऑरेंज कैप की लिस्ट में कोहली पांचवें पायदान पर बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें;- IPL 2025: KKR पर ऐतिहासिक जीत से पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स की चांदी, इन टीमों की आई आफत
संबंधित खबरें
रोहित-विराट की फील्डिंग के मुरीद हुए भारतीय कोच, जमकर की तारीफ
19 mins agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
58 mins agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
1 hr agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
2 hrs agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines