हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्हीं के मैदान पर एक खास कीर्तिमान स्‍थापित किया।

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli IPL 2025: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग स्टेज मैच में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को उन्हीं के मैदान में छह विकेट से मात दी। टीम की इस जीत में महान बल्लेबाज विराट कोहली का अहम योगदान रहा, जिन्होंने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दम पर विराट ने इस सीजन में 600 रनों का आंकड़ा छू लिया है।

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार 600+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

5 – विराट कोहली (2013, 2016, 2023, 2024, 2025)
4- केएल राहुल (2018, 2020, 2021, 2022)
3 – क्रिस गेल (2011, 2012, 2013)
3 – डेविड वॉर्नर (2016, 2017, 2019)

विज्ञापन

विराट ने पांचवीं बार किया कारनामा

बड़ी बात यह है कि विराट ने यह कारनामा पांचवीं बार किया है। उनके नाम अब इस सीजन में 13 मैचों में 602 रन हो गए हैं, जिसमें आठ फिफ्टी शामिल हैं। लखनऊ के खिलाफ अपनी शानदार पारी के दौरान विराट ने आरसीबी के लिए 9000 रन भी पूरे किए। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड चेज के साथ RCB को मिला पहले क्वालिफायर का टिकट, पंत के शतक पर भारी पड़ी जितेश की धांसू पारी

विज्ञापन

रोहित शर्मा लिस्ट में दूसरे नंबर पर 

विराट ने आईपीएल में अपना पूरा करियर आरसीबी के लिए खेला है और इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। विराट की उपलब्धियों का पैमाना इतना बड़ा है कि रोहित इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जो आरसीबी के लिए कोहली के स्कोर से लगभग 3000 रन पीछे हैं।

आईपीएल 2025 में विराट कोहली का लगातार तीसरा सीजन 600 या उससे ज्यादा रन बनाने का होगा। क्रिस गेल और केएल राहुल ने भी लगातार तीन सीजन में यह कारनामा किया है। कोहली की तरह गेल ने भी यह रिकॉर्ड आरसीबी के लिए ही बनाया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: LSG vs RCB: आरसीबी से मिली करारी शिकस्त के बाद पंत ने दिया बड़ा बयान, बताया कहां हुई असली चूक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola