Vaibhav Suryavanshi Century: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को ऐसा कुछ कर दिया, जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों को थी। इस युवा खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की हवा निकालते सिर्फ 35 गेंदों पर ही शतक पूरा कर दिया। उनकी इस पारी में सात चौके और 11 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी का प्रभाव ऐसा था कि इसे देखकर ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। अपनी इस हाहाकारी पारी के बाद वैभव ने बड़ा बयान दिया है।
सूर्यवंशी ने मैच के बाद कहा, ‘यह बहुत अच्छा अहसास है। यह आईपीएल में मेरा पहला शतक है और यह मेरी तीसरी पारी है। टूर्नामेंट से पहले प्रैक्टिस का नतीजा अब सबके सामने आया है। मैं बस गेंद देखता हूं और खेलता हूं। यशस्वी जायसवाल के साथ बल्लेबाजी करना अच्छा है। वह मुझे बताते हैं कि क्या करना है और पॉजिटिव चीजें मेरे अंदर भरते हैं। आईपीएल में शतक बनाना मेरा सपना रहा है और आज यह सच हो गया। मेरे अंदर कोई डर नहीं है। मैं ज्यादा नहीं सोचता और सिर्फ खेलने पर ध्यान केंद्रित करता हूं।’
यह भी पढ़ें: ‘IPL इतिहास की सबसे महान पारी’, वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्डतोड़ शतक पर दिग्गजों ने दिए रिएक्शंस
शब्दकोश में ‘डर’ शब्द नहीं है- वैभव
14 साल के सूर्यवंशी ने अपने शतक के बाद अपने पार्टनर यशस्वी जायसवाल को खास रूप से धन्यवाद दिया। जायसवाल से नौ साल छोटे सूर्यवंशी ने बताया कि जायसवाल किस तरह से उनकी मदद करते हैं। उन्हें सलाह देते हैं कि चीजों को कैसे करना है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि 14 साल की उम्र में ‘डर’ शब्द उनके शब्दकोश में मौजूद नहीं है।
वैभव ने जड़ा आईपीएल का सबसे तेज शतक
इस युवा खिलाड़ी ने अपना पहला शतक बनाने के लिए सिर्फ 35 गेंदें लीं। यह आईपीएल का अब तक का दूसरा सबसे तेज शतक भी है। उनसे आगे वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं, जिन्हें क्रिकेट जगत का सबसे महान टी-20 बल्लेबाज कहा जाता है। गुजरात के खिलाफ मैच में उन्होंने राशिद खान, मोहम्मद सिराज और ईशांत शर्मा जैसे गेंदबाजों की कुटाई की, जो अपने आप में बड़ी बात है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी के धांसू शतक पर पिता ने दिया भावुक बयान, कोच राहुल द्रविड़ का किया धन्यवाद
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
15 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
17 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
32 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
42 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines