Hardik Pandya IPL 2025: आईपीएल 2025 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए, जहां पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स को उन्हीं के मैदान पर नौ विकेट से रौंद दिया। वहीं दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया। इन दोनों मैचों में एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जो क्रिकेट के मैदान पर बहुत कम देखने को मिला है।
अंपायर ने की हार्दिक के बैट की जांच
दरअसल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में अंपायरों ने राजस्थान के शिमरोन हेटमायर और आरसीबी के फिल सॉल्ट के बैट की जांच की। यही चीज शाम को खेले गए मैच में देखने को मिली, जहां अंपायरों ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के बैट की जांच की। हालांकि तीनों ही बल्लेबाजों के बैट मानक के अनुरूप मिले।
सबसे पहले हुई हेटमायर के बैट की जांच
इन तीनों क्रिकेटर्स में से सबसे पहले जांच हेटमायर की हुई, जो 16वें ओवर में यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद क्रीज पर आए। उन्होंने यहां ध्रुव जुरेल का साथ दिया और अपनी टीम के स्कोरिंग रेट को आगे बढ़ाया। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही अंपायर ने मैच रोका और हेटमायर के बैट की जांच की कि उनका बल्ला नियमानुसार है या नहीं। इसके बाद अंपायर ने आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट के बैट की भी जांच की।
खबर अपडेट की जा रही है।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines