IPL 2025: आईपीएल 2025 में बीती रात 65वें मुकाबले में लखनऊ के एकाना स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत देखने को मिली। इस मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ टीम टॉप-2 से बाहर हो गई। वहीं इस मैच में आरसीबी के एक मैच विनर खिलाड़ी की चोट ने अब प्लेऑफ से पहले टीम की टेंशन को बढ़ा दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि इस खिलाड़ी की चोट कितनी गंभीर है और क्या आने वाले मैचों में ये खेल पाएगा?
टिम डेविड की चोट ने बढ़ाई टेंशन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान टिम डेविड को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था, जिसके चलते उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि बल्लेबाजी करने जरूर टिम डेविड आए थे, लेकिन तब भी वे परेशानी में दिख रहे थे। बल्लेबाजी के दौरान वे सही से पैर नहीं चला पा रहे थे। जिसके चलते वे 5 गेंदों का सामना करके महज 1 रन बनाकर आउट हो गए थे।
अब आरसीबी चाहेगी कि टिम की चोट ज्यादा गंभीर न हो और वे प्लेऑफ तक पूरी तरह से फिट हो जाए। अभी तक टिम डेविड की चोट पर कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है। टिम इस सीजन आरसीबी के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं, जब-जब टीम मुश्किल में फंसी है उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।
आरसीबी को मिली थी 42 रन से हार
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी को 42 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में आरसीबी की तरफ से फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने अच्छी पारी खेली थी, इसके अलावा कोई ओर बल्लेबाज खासकमाल नहीं कर पाया था।
फिल सॉल्ट ने इस मैच में 62 और विराट कोहली ने 43 रन की पारी खेली थी। 232 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 19.5 ओवर में 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। अब आरसीबी का आखिरी लीग मैच 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगा। फिलहाल 17 अंक के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर आ गई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: आज होगा टेस्ट टीम इंडिया के नए कप्तान का ऐलान, कब-कहां देखें LIVE
संबंधित खबरें
IND vs WI: स्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों पर लगा भारी जुर्माना
4 mins agoIND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
40 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
1 hr agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
2 hrs agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
3 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
4 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines