Glenn Phillips Left The Gujarat Titans Team: आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही गुजरात टाइटंस की टीम को बड़ा झटका लगा है, जहां टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने टीम छोड़ दी है। हालांकि उनके अचानक टीम छोड़ने की सटीक जानकारी तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि न्यूज़ीलैंड के इस ऑलराउंडर को चोट लग गई है। उनको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
फिलिप्स के लिए टीम ने जारी किया बयान
फिलिप्स की चोट पर गुजरात की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है और उनके जल्दी से ठीक होने की कामना की गई है। टीम ने अपने बयान में कहा, ‘गुजरात टाइटंस ग्लेन फिलिप्स के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025 में हो सकती है पृथ्वी शॉ की एंट्री, धोनी की कप्तानी में मिलेगी नई लाइफलाइन?
चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार रहा था फिलिप्स का प्रदर्शन
28 साल का यह ऑलराउंडर हाल ही में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक था। अपनी फिटनेस और एथलेटिक क्षमता की वजह से न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान और दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कुछ बेहतरीन कैच पकड़े। बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम के मैच के दौरान उन्हें फील्डिंग करते समय चोट लगी थी।
इस सीजन एक भी मैच नहीं खेले फिलिप्स
फिलिप्स इस सीजन में टाइटंस के किसी भी मैच में शामिल नहीं हुए हैं। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि फ्रैंचाइजी उनकी जगह किसी सब्सिट्यूट खिलाड़ी की तलाश करेगी या नहीं। शुभमन गिल की टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शनिवार को मैच खेलना है। टीम इस समय पांच मैचों में चार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है।
यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस की इस महिला क्रिकेटर को डेट कर रहे मैट हेनरी? फैंस के मन में उठा सवाल
संबंधित खबरें
33 गेंदों पर 0 रन… ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
5 mins agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
1 hr agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
1 hr agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
1 hr ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
2 hrs agoIPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को लगा झटका, सौरव गांगुली ने छीनी मनपसंद भूमिका
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
3 hrs agoगुटबाजी का शिकार हुआ अरुणाचल क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी से बाहर हो सकती है टीम
3 hrs agoगुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines