IPL 2025: पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब खेले गए तीन में से दो मैच जीत चुकी है। टीम इस बीच नई मुसीबत में पड़ गई है, जहां उसने रविवार को बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) द्वारा बार-बार अपनाई जा रही ‘ब्लैकमेलिंग रणनीति’ को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। हालांकि प्रदेश संघ ने अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
‘BCCI को इस पर ध्यान देने की जरूरत है’
सनराइजर्स ने आला अधिकारियों को लिखे ईमेल में कहा है कि अगर एचसीए ऐसे ही उसे धमकाता रहा, तो फिर वह घरेलू मैचों को दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने पर विचार करेंगे। एसआरएच के एक शीर्ष अधिकारी ने मेल में लिखा, ‘मैं एचसीए के साथ चल रहे घटनाक्रम और सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी को लेकर उनकी बार-बार की ब्लैकमेलिंग रणनीति के बारे में गंभीर चिंता के साथ लिख रहा हूं। यह मुद्दा बार-बार उठ रहा है और मेरा मानना है कि बीसीसीआई और आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल को इस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।’
यह भी पढ़ें: मोईन अली ने चुनी IPL की ऑल-टाइम बेस्ट XI, रोहित शर्मा समेत इन दिग्गजों को नहीं दी जगह
‘हम स्पष्टता चाहते हैं’
अधिकारी ने आगे कहा कि संघ से मुफ्त पास के आवंटन को लेकर फ्रेंचाइजी को स्पष्टता की जरूरत है। आमतौर पर कुल टिकटों का 5 प्रतिशत दिया जाता है। उन्होंने कहा, ‘हम एचसीए को फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए कॉम्पलीमेंट्री टिकटों के मुद्दे पर भी स्पष्टीकरण चाहते हैं। एचसीए के अध्यक्ष जगन मोहन राव कोषाध्यक्ष/सचिव के साथ मिलकर लगातार सनराइजर्स हैदराबाद मैनेजमेंट को धमका रहे हैं और कह रहे हैं कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे हैदराबाद में आईपीएल नहीं होने देंगे। यह सत्ता का दुरुपयोग है। यह मुद्दा पिछले साल भी उठाया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से, इस साल भी यही मुद्दा फिर से उठ रहा है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: टीम की जीत के बाद भी कप्तान रियान पराग को लगा बड़ा झटका, हो गया 12 लाख का नुकसान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
18 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines