IPL 2025 GT vs RR: आईपीएल 2025 में बीते दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत देखने को मिली। इस मैच में गुजरात ने शानदार जीत हासिल की। मैच में बल्लेबाजी के दौरान गुजरात के कप्तान शुभमन गिल भले ही फ्लॉप साबित हुए हो लेकिन बाकि बल्लेबाजों में शानदार प्रदर्शन करके टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया था। वहीं मैच के बाद कप्तान गिल भी बल्लेबाजों को जीत का श्रेय देते हुए दिखाई दिए।
जीत के बाद क्या बोले कप्तान गिल?
राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बताया “पहले 3 से 4 ओवर में बोर्ड में पर अच्छा स्कोर बनाना आसान नहीं होता है। साईं और बटलर ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह कमाल की थी। हमारे तेज गेंदबाजों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। अगर आपको मैन ऑफ द मैच चुनने में परेशानी होती है, तो यह हमारे लिए एक अच्छी समस्या है।”
आगे गिल ने कहा “हमारे पास एक ऐसी टीम है जिसमें हर कोई योगदान देता है। बहुत खुश हूं, जब आपके पास राशिद जैसे गेंदबाज होते हैं तो यह कप्तान का काम आसान कर देता है। हर कोई मेरे लिए बहुत अच्छा है।”
साईं सुदर्शन ने खेली अहम पारी
इस मैच में साईं सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस के लिए 53 गेंदों पर 82 रनों की अहम पारी खेली थी। जिसके चलते गुजरात की टीम इतना बड़ा स्कोर बनाने में कामयब रही थी। अपनी पारी के दौरान साईं ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए साईं सुदर्शन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
प्रसिद्ध कृष्णा ने चटकाए 3 विकेट
इस मैच में गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी भी काफी शानदार रही थी। खासकर प्रसिद्ध कृष्णा ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उसके चलते राजस्थान रॉयल्स की टीम 159 रन तक ही पहुंच पाई थी। प्रसिद्ध ने मैच में गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- GT vs RR: 3 विकेट चटकाकर भी खाली हाथ रह गए प्रसिद्ध कृष्णा, ये खिलाड़ी बनाम ‘POTM’
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines