IPL 2025 schedule: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, जबकि फाइनल मैच 22 मई को होने वाला है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का इंतजार केवल भारत के ही फैंस नहीं बल्कि दुनिया के क्रिकेट प्रशंसक कर रहे हैं। टूर्नामेंट शुरू होने में अब 2 महीने से भी कम का समय बचा है। लेकिन अब तक आईपीएल 2025 के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन अब शेड्यूल का ऐलान कब होगा? इसकी नई तारीख और समय सामने आ गया है।
इस दिन होने वाला है ऐलान
आईपीएल 2025 के शेड्यूल का ऐलान आज यानी 16 फरवरी शाम 5:30 बजे होने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल 2025 के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान करेगी। इस बार सभी टीमों ने अपनी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। सभी 10 टीमें बड़े बदलाव के साथ उतरने वाली हैं। अब तक आगामी सीजन के लिए 8 टीमों के कप्तान फाइनल हो चुके हैं, जबकि दो टीमों के कप्तान का ऐलान नहीं किया गया है। इनमें केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स का नाम शामिल है।
आरसीबी ने इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने किसी भी बड़े कप्तान के ऊपर बोली नहीं लगाई थी। टीम आईपीएल 2024 के बाद से ही अपने नियामित कप्तान फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर चुकी थी। तब से कयास लगाया जा रहा था कि आखिरी आरसीबी का कप्तान कौन होगा। लेकिन मैनेजमेंट ने अपने नए कप्तान का ऐलान कुछ दिन पहले ही किया। टीम ने रजत पाटीजदार को कप्तान चुना है।
अय्यर और पंत पर नई टीम का जिम्मा
आईपीएल 2025 में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार नई टीमों की कमान संभालेंगे। इनमें श्रेयस अय्यर हैं, जो पंजाब किंग्स की कमान पहली बार संभालेंगे। इसके अलावा ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान पहली बार संभालेंगे।
इन मैदानों पर भी होगा आईपीएल 2025 का महामुकाबला
क्रिकबज के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 में अपने दो मैच विशाखापट्टनम में खेलेगी। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 में 2 मैच गुवाहटी में खेलने वाली है। वहीं पंजाब किंग्स अपने 2 से 3 मैच धर्मशाला में खेलेगी। वहीं पहला मैच राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में खेला जा सकता है, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मैच कोलकाता में खेले जाने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: 3 कमजोरियों ने बढ़ाई भारत की टेंशन, क्या होगी अब रणनीति?
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
19 mins agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
33 mins agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
1 hr agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
3 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines