Sanju Samson IPL 2025: आईपीएल 2025 में बुधवार को खेले गए रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को पटखनी दी। दोनों ही टीमों ने निर्धारित ओवरों में 188 रन बनाए थे, जिसके बाद सुपर ओवर में मैच का नतीजा निकला। सुपर ओवर में बैटिंग के लिए राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने सभी को चौंकाते हुए शिमरोन हेटमायर और रियान पराग को भेजा। यहां सभी को उम्मीद थी कि दिल्ली के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेलने वाले नीतीश राणा को बैटिंग का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
हेटमायर और पराग की जोड़ी दिल्ली के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के सामने सिर्फ 11 रन ही बना सकी, जिससे दिल्ली को 12 रनों का टारगेट मिला। टीम के हारने के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस का मानना था कि अगर सैमसन नीतीश को सुपर ओवर में बैटिंग कराते, तो नतीजा कुछ और होता।
यह भी पढ़ें: BGT में हार के बाद टीम इंडिया में शुरू हुए बड़े बदलाव, कोच गंभीर के दोस्त पर गाज!
मैनेजमेंट फैसला लेता है- नीतीश
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश से इसी मामले पर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने कहा, मैनेजमेंट फैसला लेता है, कोई एक व्यक्ति नहीं। कप्तान के साथ दो अन्य सीनियर खिलाड़ी और कोच भी होते हैं। अगर शिमरोन हेटमायर ने दो छक्के लगाए होते, तो आप यह सवाल नहीं पूछते।’ उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां मैनेजमेंट और सहयोगी स्टाफ के बीच चर्चा के आधार पर फैसले लिए जाते हैं।’
हमने एक बड़ा शॉट कम खेला- नीतीश
उन्होंने आगे कहा, ‘एक व्यक्ति कभी भी इस तरह के फैसले नहीं लेता। मैनेजमेंट और सहयोगी स्टाफ ऐसी चीजों पर चर्चा करने के लिए मौजूद होते हैं। अगर फैसला हमारे पक्ष में होता, तो आपका सवाल अलग होता। अगर संदीप शर्मा ने सुपर ओवर में अच्छी गेंदबाजी की होती, तो यह सवाल नहीं आता। हमने एक बड़ा शॉट कम खेला। हमने सुपर ओवर में 15 रन बनाने का लक्ष्य रखा था।’
यह भी पढ़ें: PSL 2025: राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद से मचाया ‘कोहराम’, रिजवान की टीम पर अकेले पड़ा भारी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines