Riyan Parag IPL 2025: रियान पराग की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2025 से बोरिया-बिस्तर पैक हो गया है। टीम को गुरुवार को पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 100 रनों से बड़ी हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ राजस्थान चेन्नई सुपर किंग्स के बाद आईपीएल 2025 से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई। टीम की इस बड़ी हार पर कप्तान रियान पराग की प्रतिक्रिया सामने आई है।
यह हमारा दिन नहीं था- रियान पराग
उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेंशन में कहा, ‘हमें मुंबई इंडियंस के खेलने के तरीके की तारीफ करनी होगी। जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, खेल को थोड़ा और आगे बढ़ाया, 10 रन प्रति ओवर की कंसिस्टेंसी बनाए रखी और आखिर में तेजी से रन बनाए, वह काबिले-तारीफ है। जहां तक हमारी बल्लेबाजी का सवाल है, यह हमारा दिन नहीं था। हमारे लिए 190-200 का टारगेट आइडियल होता, लेकिन फिर हार्दिक और सूर्य भाई ने आखिर में स्थिति बदल दी।’
यह भी पढ़ें: RR vs MI: जयपुर के मैदान पर मुंबई ने गाड़ा झंडा, प्ले ऑफ की रेस से बाहर हुई राजस्थान रॉयल्स
इस सीजन हमने बहुत चीजें गलत की हैं- रियान पराग
उन्होंने आगे कहा, हम कुछ चीजें बेहतर कर सकते थे, लेकिन ऐसा ही है। हमें अच्छी शुरुआत मिल रही है, लेकिन मिडिल ऑर्डर में मुझ पर और ध्रुव पर निर्भर है कि हम पावरप्ले में विकेट खोने पर आगे बढ़ें, लेकिन हम अभी भी खुद पर भरोसा करते हैं। अगर आगे भी आज की तरह स्थिति आती है तो हम इसके लिए तैयार रहें। इस सीजन हमने बहुत सी चीजें सही की हैं, बहुत सी चीजें गलत की हैं। हम उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं जो हमने सही की हैं।
यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बैट का पड़ा अकाल? मुश्किल में क्रिकेट जगत
संबंधित खबरें
ODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
38 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
47 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
58 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines