IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रिटेंशन नियमों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब सभी टीमें 6-6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। इसके अलावा बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को लेकर कई बड़े फैसले भी किए हैं। जिसमें एक हैं इम्पैक्ट प्लेयर नियम जो विवाद में रहने के बाद भी जारी रहेगा। इसके अलावा दूसरा नियम जो टीमों को राहत देने वाला है लेकिन कुछ खिलाड़ियों की टेंशन को बढ़ा सकता है। जो खिलाड़ी नया सीजन शुरू होने से पहले अपना नाम वापस ले लेते हैं उन पर अब लगाम लगाने के लिए बीसीसीआई ने नया फरमान जारी किया है।
इन खिलाड़ियों पर लगेगा बैन
आईपीएल के नए सीजन के दौरान हर बार देखा जाता है कि कई खिलाड़ी अपना नाम वापस ले लेते हैं। जिससे टीम की भी थोड़ी मुश्किलें बढ़ जाती है। इस मामले में सबसे ज्यादा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शामिल रहते हैं, जो सीजन शुरू होने से पहले और सीजन के बीच में ही टूर्नामेंट को छोड़ देते हैं। ऐसे में अब बीसीसीआई ने ऐसे खिलाड़ियो पर अपना सख्त रवैया अपनाने का मन बना लिया है।
ये भी पढ़ें:- BCCI ने IPL 2025 में रिटेंशन नियम पर लगाई मुहर, इस बार हो गए 6 बड़े बदलाव
अब अगर कोई खिलाड़ी सीजन शुरू होने से पहले अपना नाम वापस लेता है तो बीसीसीआई उस पर मौजूदा सीजन के साथ-साथ अगले दो सीजन के लिए ओर बैन लगा देगी। जिसके बाद अब खिलाड़ियों को नाम वपास लेने से पहले कई बार सोचना पड़ेगा। जो खिलाड़ी ऑक्शन में खुद को रजिस्टर करेगा और अगर उसपर बोली लग जाती, जिसके बाद वो नाम वापस लेना का फैसला करता है तो उसको अगले दो सालों के लिए नीलामी में भी शामिल नहीं किया जाएगा।
टीमों को मिलेगी राहत
बीसीसीआई के इस नियम से आईपीएल टीमों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि जब कोई खिलाड़ी अचानक से अपना नाम वापस ले लेता था तो उन टीमों के लिए रिप्लेसमेंट खोजना उतना आसान नहीं रहता है। लेकिन अब ऐसा होता देखने को मिलने वाला नहीं है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN T20 Squad: इंतजार हुआ खत्म, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी को मिला टीम इंडिया में मौका
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 mins agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
45 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines