IPL 2025 RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक जंग देखने को मिली। फाइनल में पंजाब को हराकर आरसीबी ने 17 साल के बाद पहली बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। वहीं एकबार फिर से पंजाब किंग्स का खिताब जीतने का सपना टूट गया। वहीं फाइनल हारने के बाद भी पंजाब किंग्स पर पैसों की बारिश हुई है।
पंजाब किंग्स को मिले 12.5 करोड़ रुपये
फाइनल मैच में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते पंजाब का पहली बार चैंपियन बनने का सपना भी टूट गया। इससे पहले पंजाब किंग्स साल 2014 के आईपीएल में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन तब भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल में हारने के बाद पंजाब किंग्स को इनाम के रूप में 12.5 करोड़ रुपये मिले हैं।
RCB को मिले 20 करोड़ रुपये
आईपीएल को अब नया चैंपियन मिल गया है। आरसीबी और उसके फैंस के लिए 17 साल का लंबा इंतजार अब खत्म हो चुका है। फाइनल में कमाल का प्रदर्शन करते हुए आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। इस बार आरसीबी ने रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान बनाया था, जिन्होंने आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाया। वहीं आरसीबी को चैंपियन बनने के बाद 20 करोड़ रुपये का इनाम मिला है। बता दें, साल 2022 के बाद से बीसीसीआई ने इनाम राशि में कोई बदलाव नहीं किया है।
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस को भी मिला इनाम
विनर और रनर अप के अलावा जो टीम प्लेऑफ में पहुंची थी उनको भी इनाम दिया गया है। मुंबई इंडियंस क्वालीफायर 2 तक पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन पंजाब किंग्स के हाथों हारकर हार्दिक पांड्या की टीम को बाहर होना पड़ा था। अब मुंबई इंडियंस को 7 करोड़ रुपये का इनाम मिला है। इसके अलावा गुजरात टाइटंस की टीम एलिमिनेटर तक पहुंची थी, जिसके चलते शुभमन गिल की टीम को 6.3 करोड़ रुपये मिले हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 Final: हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान, बता दिया कहां हो गई असली चूक?
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines