Rashid Khan Catch: आईपीएल 2025 में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से मात दी। मैच में गुजरात के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। उन्होंने यहां हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का असंभव सा कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया। उनका यह कैच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
प्रसिद्ध कृष्णा को मिला विकेट
यह वाकया हैदराबाद की पारी के पांचवें ओवर का है, जहां सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और हेड ने 4.2 ओवर्स में 49 रन जोड़ दिए थे। इस समय गेंदबाजी का मोर्चा प्रसिद्ध कृष्णा ने संभाल रखा था। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर हेड ने डीप मिडविकेट की तरफ शॉट खेल दिया। लेकिन यहां गेंद ने बैट का ऊपरी किनारा लिया।
यह भी पढ़ें: टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास पर विराट कोहली ने एक साल बाद तोड़ी चुप्पी, कर दिया बड़ा खुलासा
राशिद खान ने पकड़ा जबरदस्त कैच
इस दौरान वहां पर फील्डिंग कर रहे राशिद ने गेंद को देखते ही उसकी तरफ भागना शुरू कर दिया। राशिद ने करीब 32 मीटर दौड़ लगाने के साथ गेंद को पकड़ने के लिए स्लाइड किया और फिर उसे दोनों हाथों से लपक लिया। उनके इस कैच को देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस हैरान रह गए।
हेड के विकेट से गुजरात को मिला बूस्ट
पावरप्ले में ही हेड जैसे खतरनाक बल्लेबाज का विकेट मिलने के बाद गुजरात की टीम ने मैच में वापसी की। इस विकेट के बाद टीम को लगातार अंतराल पर विकेट मिलते रहे, जहां टीम निर्धारित ओवरों में 186 रन ही बना सकी। टीम के लिए हेड के पार्टनर अभिषेक शर्मा ने 41 गेंदों पर 74 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें चार चौके और छह छक्के शामिल रहे। हालांकि उन्हें एक बढ़िया पार्टनर नहीं मिला और यही वजह है कि टीम जीत की स्थिति में होने के बाद भी हार गई।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे कोई नोटिस नहीं मिला’, KCA के लगाए 3 साल के बैन पर श्रीसंत ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
46 mins agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
2 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
3 hrs agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
4 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
11 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
11 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
12 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
12 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines