MI vs KKR: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत हार के साथ हुई। पहले मैच में टीम को चेन्नई सुपर किंग्स ने हरा दिया। दूसरे मैच में मुंबई के पास जीत हासिल करने का मौका था, लेकिन गुजरात टाइटन्स ने 36 रनों से मैच जीत लिया, जिससे MI फैंस को बड़ा झटका लगा।
अब मुंबई को अपनी पहली जीत के लिए तीसरे मैच का इंतजार करना होगा, जहां उसका सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। इस सीजन में पहली बार मुंबई की टीम अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। यह मुकाबला 31 मार्च को होगा।
MI vs KKR: हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। अगर दोनों टीमों के अब तक के मैचों के रिकॉर्ड को देखें, तो मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
अब तक मुंबई और कोलकाता के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं, जिनमें से मुंबई ने 23 बार जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता सिर्फ 11 मैच जीत सका है। यह दिखाता है कि मुंबई का रिकॉर्ड कोलकाता से मजबूत रहा है। हालांकि पिछले 5 मुकाबलों में KKR का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इन मैचों में मुंबई को सिर्फ 1 जीत मिली, जबकि कोलकाता ने 4 बार जीत दर्ज की है।
बल्लेबाजों को होगा फायदा
वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन मैदान माना जाता है। यहां छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से बड़े स्कोर बनते हैं। हालांकि, मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल सकती है। IPL 2025 के 12वें मुकाबले में देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस अपनी पहली जीत दर्ज कर पाती है या कोलकाता नाइट राइडर्स एक और जीत हासिल करती है।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स: रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसल, सुनील नरेन, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, मोईन अली, रोवमन पावेल, वेंकटेश अय्यर, लवनीथ सिसोदिया, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्खिया, मयंक मार्कंडेय, स्पेन्सर जॉनसन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
36 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
58 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines