Prasidh Krishna POTM: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईपीएल 2025 के नौवें मुकाबले में मेजबान गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से मात दी। टीम की इस जीत में कई खिलाड़ियों का योगदान अहम रहा, जिसमें सबसे खास है तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन। उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर ना सिर्फ मुंबई के बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसाया, बल्कि दो अहम विकेट झटककर टीम को जीत भी दिलाई। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 18 रन दिए, जिसमें 14 डॉट गेंदें भी शामिल हैं।
मैच में गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 63 जबकि मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 48 रनों की सर्वाधिक पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के लिए दावेदारी ठोकी, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों पर ही प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी भारी पड़ गई। इस हाई-स्कोरिंग मैच में ज्यादातर गेंदबाजों की पिटाई हो रही थी, लेकिन कृष्णा का प्रदर्शन लाजवाब रहा, जहां उन्होंने सिर्फ 4.50 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई के खिलाफ लगी चोट के बाद क्या फिट हैं साई सुदर्शन? कप्तान गिल ने दिया अपडेट
कृष्णा ने मैच में डालीं 14 डॉट गेंदें
उनकी मैच में फेंकी गई 14 डॉट बॉल ने भी मुंबई की बैटिंग लाइनअप पर काफी दवाब बनाया। उन्होंने इस दौरान तिलक वर्मा और सूर्यकुमार को पवेलियन की राह दिखाई, जिन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। कृष्णा ने 12वें ओवर में तिलक वर्मा को आउट किया और 16वें ओवर में सूर्यकुमार को आउट करके मुंबई को बड़ा झटका दिया। सूर्यकुमार का विकेट तब आया, जब मुंबई को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी। उनके आउट होते ही गुजरात की टीम मुंबई पर हावी हो गई और आखिर में टीम को जीत भी हासिल हुई।
प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा, ‘अभी मेरे पास कोई शब्द नहीं है। मैं वास्तव में गेंदबाजी करने के लिए बेताब था। हम बैठे थे और देख रहे थे कि पहली पारी कैसी रही। इसलिए हम समझ गए कि विकेट में स्लोअर बॉल फेकना सही होगा।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: पहले ही मैच में बढ़ गई हार्दिक पांड्या की टेंशन, BCCI ने ठोक दिया लाखों का जुर्माना
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
9 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines