हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025 Points Table: LSG vs DC मैच के बाद ऐसा है अंक तालिका का हाल, दो टीमों ने प्ले ऑफ के लिए ठोका दावा

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 अंक तालिका का हाल लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच के बाद बदल चुका है।

विज्ञापन

IPL 2025 Points Table: 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जांयट्स को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली ने पहले शानदार गेंदबाजी की और बाद में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ को रौंद दिया। इस मैच के बाद दिल्ली ने अंक तालिका में 2 अंक हासिल किए। वहीं लखनऊ को 2 अंक का नुकसान हुआ। इस मैच के बाद अंक तालिका का हाल कुछ इस प्रकार है।

प्लेऑफ के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने ठोका दावा

इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। दिल्ली के पास 12 अंक है, जबकि गुजरात टाइटंस भी 12 अंक के साथ पहले नंबर पर विराजमान है। वहीं इस हार के बाद लखनऊ पांचवें नंबर पर बरकरार है। उसके पास भी 10 अंक है। दिल्ली ने अब तक खेले गए 8 मैच में 6 जीत और 2 हार हासिल की है, जबकि लखनऊ ने 9 मैच में 5 जीत और 4 हार के साथ पांचवें नंबर पर बरकरार है।

ऐसा है टॉप 5 का हाल

गुजरात टाइटंस फिलहाल अंक तालिका में 12 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है, जबकि दिल्ली भी 12 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं आरसीबी 10 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स 10 अंक के साथ बनी हुई है। जीटी और दिल्ली 12 अंक के साथ टॉप पर है। इस लिहाज से दोनों टीमों ने प्लेऑफ में पहुंचने का दावा ठोक दिया है।

विज्ञापन

ऐसा है अंक तालिका का ताजा हाल

टीम का नाम मैच जीत हार टाई कोई परिणाम नहीं अंक नेट रन रेट (NRR)
गुजरात टाइटंस 8 6 2 0 0 12 +1.104
दिल्ली कैपिटल्स 8 6 2 0 0 12 +0.657
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 5 3 0 0 10 +0.472
पंजाब किंग्स 8 5 3 0 0 10 +0.177
लखनऊ सुपर जायंट्स 9 5 4 0 0 10 -0.054
मुंबई इंडियंस 8 4 4 0 0 8 +0.483
कोलकाता नाइट राइडर्स 8 3 5 0 0 6 +0.212
राजस्थान रॉयल्स 8 2 6 0 0 4 -0.633
सनराइजर्स हैदराबाद 7 2 5 0 0 4 -1.217
चेन्नई सुपर किंग्स 8 2 6 0 0 4 -1.392

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola