IPL 2025 Playoffs Scenario: आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और प्लेऑफ में पहुंचने की रेस अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर आ गई है। 58 मैचों के बाद अब तक चार टीमों की टूर्नामेंट से विदाई हो चुकी है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का नाम शामिल है। इन टीमों के बाहर होने के बाद छह टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने की रेस में बनी हुई हैं। आइए जानते हैं कौन सी टीम किन हालातों में प्लेऑफ में जगह बना सकती है।
लीग में रविवार को दो मैच होने हैं, जहां पहले मुकाबले में राजस्थान की टक्कर पंजाब से होगी, जबकि दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। पहले मुकाबले में अगर राजस्थान पंजाब को हराने में सफल रही तो इसका फायदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को होगा और वह प्लेऑफ में जगह बना लेगी। वहीं अगर दूसरे मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को मात दे दी तो इससे गुजरात के साथ-साथ आरसीबी भी प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी।
पंजाब और गुजरात के जीतने पर क्या होगा?
रविवार को अगर श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की टीमें जीत दर्ज करने में सफल रहीं तो इस सूरत में पंजाब, गुजरात और आरसीबी की टीमें प्लेऑफ में एंट्री ले लेंगी। वहीं अगर पंजाब और दिल्ली मैच जीती तो इससे टूर्नामेंट और भी खुल जाएगा, जहां सभी टीमों को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए फिर से टल गया भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
35 mins agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
2 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
4 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
6 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
13 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines