हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: बम से उड़ाने की धमकियों के बाद सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा मैच, पुलिस ने किया बड़ा ऐलान

IPL 2025: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ा देने की लगातार मिल रही धमकियों के बीच रविवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच होगा।

विज्ञापन
ipl 2025 PBKS vs RR Match

IPL 2025 PBKS vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच होगा। इस मैच के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, क्योंकि स्टेडियम को कई बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसकी वजह से पुलिस मैच देखने के लिए आए फैंस को सख्त चेकिंग के बाद ही स्टेडियम में एंट्री देगी। बताया जा रहा है कि मैच के लिए एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

पुलिस ने आगे बताया कि स्टेडियम के अंदर और बाहर स्निफर्स डॉग्स भी तैनात किए जाएंगे, जिससे सुरक्षा में कोई कमी ना रहे। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने फैंस से खास अपील भी की है और कहा कि अगर उन्हें किसी भी तरह की कोई संदिग्ध चीज दिखाई देती है तो उन्हें तुरंत बताए।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए फिर से टल गया भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, सामने आई बड़ी वजह

विज्ञापन

स्टेडियम को कई बार मिली है धमकी

बता दें कि इससे पहले 8 मई, 12 मई और 13 मई को भी सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 8 मई को ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने के लिए स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जबकि 13 मई को भेजे गए मेल में हैदराबाद की एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की गई थी।

इसके अलावा 9 मई को जयपुर मेट्रो को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, तब जयपुर मेट्रो आईडी पर एक मेल आया था, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने के लिए मेट्रो को निशाना बनाने की बात की गई थी। हालांकि, पुलिस को जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। इससे पहले 20 फरवरी को एसएमएस मेडिकल कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IPL 2025: ‘घर’ में टूटने के करीब विराट कोहली का धांसू रिकॉर्ड, केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola