IPL 2025 PBKS vs KKR: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस लो स्कोरिंग मैच में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स ने केकेआर को 16 रन से हराया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर डिफेंड किया। वहीं केकेआर पर मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश दिखे। जीत के बाद अय्यर ने टीम की रणनीति का खुलासा किया।
जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर?
मैच जीतने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा “इसको शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस जीत से ज्यादा उत्साहित न हों। यह महत्वपूर्ण है कि हम इस खेल से सभी सकारात्मक पहलुओं को लें और अगले मैच में पहली गेंद से ही बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें।”
उन्होंने कहा “मैंने देखा कि गेंद थोड़ी घूम रही थी, जिसके बाद मैंने युजी से कहा कि जितना हो सके नियंत्रण रखें। हमें आक्रामक होने की जरूरत थी और सही खिलाड़ी सही जगह पर थे। अभी बात करना मुश्किल है और ऐसी जीत इसे खास बनाती है। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा, जब मैं बल्लेबाजी करने गया, तो मैंने दो गेंदों का सामना किया – एक नीचे रही और एक बल्ले के निचले हिस्से पर लगी, स्वीप करना मुश्किल हो रहा था। विकेट में अलग-अलग उछाल था, ईमानदारी से कहूं तो हमने 16 रनों की जीत को देखते हुए एक अच्छा स्कोर बनाया।”
111 रन बनाकर भी जीत गई पंजाब किंग्स
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 15.3 ओवर में महज 111 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 30 रन की पारी खेली। एक पारी खत्म होने के बाद लग रहा था कि इस मैच में पंजाब की हार तय है, लेकिन पंजाब किंग्स की शानदार गेंदबाजी के सामने केकेआर के बल्लेबाज भी फ्लॉप साबित हुए। केकेआर की टीम इस मैच में 95 रन पर ही ढेर हो गई थी और श्रेयस अय्यर की टीम ने 16 रन से मैच को अपने नाम कर लिया।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs KKR: रहाणे की एक गलती पड़ गई केकेआर को भारी! अंगकृष रघुवंशी भी गुनहगार, जीता मैच हारी केकेआर
संबंधित खबरें
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
1 hr agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
3 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
3 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
3 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
4 hrs agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines