MI vs KKR: आईपीएल 2025 में सोमवार को पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने डिफैंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर इतिहास रच दिया और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। लगातार दो मैचों में हार के साथ सीजन की शुरुआत करने वाली मुंबई की टीम ने जीत की राह पर लौटते हुए केकेआर को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से मात दी। इस मैच में जीत दर्ज करके मुंबई ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
मुंबई की टीम ने रचा इतिहास
दरअसल अब तक किसी एक ही वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड केकेआर के नाम था, जिसने अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर 52 मुकाबले जीते थे। लेकिन अब यह रिकॉर्ड मुंबई की टीम के नाम हो गया है, जिसने वानखेड़े स्टेडियम में 53वीं जीत दर्ज की है। इसके साथ ही मुंबई की टीम आईपीएल के किसी ग्राउंड पर एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम भी बन गई है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: क्या सनराइजर्स हैदराबाद को मिलेगा न्याय? शिकायत के बाद CM ने दिए HCA के खिलाफ जांच के आदेश
मुंबई ने कोलकाता को पछाड़ा
टीम को वानखेडे़ स्टेडियम में सोमवार को कोलकाता के खिलाफ मिली जीत उनकी दसवीं जीत थी। हार्दिक की टीम ने इस मामले में भी कोलकाता को पीछे छोड़ा है, जिसने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 9 मैच जीते हैं।
डेब्यू मैच में अश्विनी कुमार ने रचा इतिहास
लगातार दो हार के बाद मुंबई ने इस मैच में अश्विनी कुमार को डेब्यू करने का मौका दिया। इस युवा गेंदबाज ने अपने कप्तान और टीम मैनेजमेंट को निराश नहीं किया और पहले ही मैच में चार विकेट झटककर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। 23 साल के इस खिलाड़ी ने मैच में अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल के रूप में बड़े विकेट झटके। बड़ी बात यह है कि उन्होंने आईपीएल में डेब्यू से पहले घरेलू क्रिकेट में सिर्फ दो टी-20 मैच खेले थे।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, महज 2 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी को मिली जगह
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines