IPL 2025 Mega Auction: बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस टूर्नामेंट से पहले इस साल मेगा ऑक्शन होना है, जहां कई बड़े खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है। बीसीसीआई ने इस बार इसको लेकर कई नियम बदले हैं। दुनिया के सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने इस साल मेगा ऑक्शन में युवा और अंजान खिलाड़ियों का भी ख्याल रखा है। बीसीसीआई का यह नया नियम अगले महीने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लागू होगा, जिससे अनकैप्ड खिलाड़ियों को मदद मिलेगी।
CricXtasy की रिपोर्ट के मुताबिक, किसी खिलाड़ी के लिए न्यूनतम बोली राशि 30 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जो पिछली बोली राशि 20 लाख रुपये से काफी ज्यादा है। इसका मतलब है कि एक खिलाड़ी नीलामी में कम से कम 30 लाख रुपये कमाएगा, बशर्ते उसे मेगा ऑक्शन में किसी टीम द्वारा चुना जाए। पिछली नीलामी तक टीमों को हर खिलाड़ी को कम से कम 20 लाख रुपये देने होते थे, लेकिन अब इसमें 10 लाख की बढ़ोतरी की गई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: CSK ने दिया बड़ा हिंट! ये खिलाड़ी होने वाले हैं रिटेन
खिलाड़ियों के लिए जय शाह कर चुके हैं बड़ी घोषणा
कुछ समय पहले बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने घोषणा की थी कि आईपीएल में हर खिलाड़ी को उनके द्वारा खेले जाने वाले हर मैच के लिए ऊपर से 7.5 लाख रुपये मिलेंगे। इसलिए सभी 14 ग्रुप स्टेज मैचों में खेलने वाले खिलाड़ी को नीलामी राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस तरह अनकैप्ड खिलाड़ी दो तरीकों से कमाई कर सकेंगे। वो मेगा ऑक्शन में न्यूनतम बेस प्राइज से तो कमाएंगे ही, साथ ही उन्हें मैच खेलने पर भी पैसा मिलेगा।
31 अक्टूबर है आखिरी तारीख
बता दें कि सभी टीमों के पास आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। इसको देखते हुए सभी टीमें अपने रिटेंशन खिलाड़ियों की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बार के मेगा ऑक्शन में कुछ बड़े नामों के आने की उम्मीद है, क्योंकि टीमें भविष्य की योजना बनाने के लिए अपने बड़े नामों को रिलीज कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- ENG vs WI: इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, धाकड़ खिलाड़ी की हुई वापसी
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines