IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 में होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मेगा ऑक्शन में अब सिर्फ 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकेगा। फ्रेंचाइजी बीसीसीआई से मांग कर रही थी कि मेगा ऑक्शन में 8 खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम बनाया जाए। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही थी। एक पल के लिए ऐसा लगने लगा था कि बीसीसीआई सचमुच यह फैसला कर सकती है। लेकिन न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक मेगा ऑक्शन में सिर्फ 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकेगा। ऐसे में सवाल उठता है कि आरसीबी किन 3 खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टी20 विश्व कप के बीच भारत आएगी दक्षिण अफ्रीकी टीम, खेले जाएंगे 7 मुकाबले
इन 3 खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है RCB
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अभी तक ट्रॉफी जीतने का सपना सच नहीं हो सका है। आईपीएल 2024 में बेंगलुरु ने वापसी तो कर ली थी, लेकिन फिर एलिमिनेटर मैच में हार गई और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के साथ ही बाहर भी हो गई। ऐसे में बेंगलुरु के लिए ट्रॉफी का सूखा अभी तक सूखा ही रह गया है। लेकिन बेंगलुरु के करोड़ों फैंस को उम्मीद है कि मेगा ऑक्शन में बेंगलुरु अच्छे खिलाड़ियों को खरीदेगी और ट्रॉफी अपने नाम करेगी। लेकिन इससे भी बड़ा सवाल है कि बेंगलुरु मेगा ऑक्शन में किन 3 खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है। बता दें कि इन 3 खिलाड़ियों में पहला नाम आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का है, दूसरा नाम बेंगलुरु के लिए कप्तानी करने वाले दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस का है और तीसरा नाम तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मेगा ऑक्शन में बदल जाएगा रिटेनशन का नियम, अब इतने खिलाड़ी को कर सकेंगे रिटेन
राइट टू मैच कार्ड का करेगी इस्तेमाल
कोहली और फाफ को रिटेन करना तो तय माना जा रहा है, लेकिन मोहम्मद सिराज पर मामला अटक सकता है। आरसीबी रजत पाटीदार और मोहम्मद सिराज में से किसी एक खिलाड़ी का चयन कर सकती है। लेकिन चुकी फाफ और विराट दोनों बल्लेबाज हैं, ऐसे में उम्मीद है कि आरसीबी सिराज को ही रिटेन करेगी। हालांकि बाद में बेंगलुरु रजत पाटीदार को भी राइट टू मैच कार्ड के जरिए अपनी टीम में शामिल कर सकता है। बता दें कि आरसीबी जब 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर बाकी खिलाड़ियों को रिलीज कर देगी, फिर जो भी फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को खरीदेगी, आरसीबी के पास मौका होगा कि रिलीज किए हुए सभी खिलाड़ियों में से किसी एक खिलाड़ी को राइट टू मैच कार्ड के जरिए खरीद सकेगी।
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
14 mins agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
21 mins ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
53 mins agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
1 hr agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
1 hr ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
1 hr agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
2 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
2 hrs agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
3 hrs ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines