IPL Mock Auction: मेगा ऑक्शन से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक मॉक ऑक्शन कराया। जिसमें ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बने। मॉक ऑक्शन में ऋषभ पंत को पंजाब किंग्स ने 29 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा मॉक ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने केएल राहुल को भारी भरकम कीमत पर खरीदा। हालांकि मेगा ऑक्शन से पहले काफी अटकलें लगाई जा रही है कि राहुल की इस बार आरसीबी में एंट्री हो सकती है।
RCB ने केएल राहुल पर खर्च किए इतने करोड़
इस बार केएल राहुल भी मेगा ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। राहुल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं। पिछले तीन साल से राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे थे। लेकिन इस बार राहुल की टीम बदलती हुई दिखाई दे सकती है।
वहीं पूर्व भारतीय दिग्गज द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर करवाए गए मॉक ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स ने केएल राहुल को 20 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा। ऐसे में फैंस को अब लगने लगा है कि राहुल को मेगा ऑक्शन में आरसीबी किसी भी कीमत पर खरीदने वाली है। इससे पहले भी राहुल आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। साल 2016 में राहुल आरसीबी टीम का हिस्सा थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
केएल राहुल का आईपीएल रिकॉर्ड
पिछले काफी समय से केएल राहुल का बल्ला खामोश नजर आ रहा है। न्यूजीलैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज के एक मैच बाद ही राहुल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। अब राहुल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुई दिखाई देने वाले हैं। फैंस को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया में राहुल फॉर्म में लौट आएंगे।
वहीं आईपीएल में राहुल के आंकड़े काफी शानदार हैं। अभी तक इस खिलाड़ी में आईपीएल में 132 मैच खेले हैं। जिसकी 123 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 4683 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134.6 का रहा है। आईपीएल में राहुल के बल्ले से 37 अर्धशतक ऍर चार अर्धशतक निकल चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- धोनी का फैन बनना चाहता है पंजाब किंग्स का कप्तान, कहा-जिता सकता हूं आईपीएल का खिताब
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
7 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
10 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines