IPL 2025 Mega Auction: मुंबई इंडियंस के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी इस बार मेगा ऑक्शन का हिस्सा है। मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है। जिसके बाद इस खिलाड़ी पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरे रहने वाली हैं। ऐसे में अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर का बयान सामने आया है कि दिल्ली कैपिटल्स ईशान को किसी भी कीमत पर खरीदना चाहेगी। ऐसे में इस बार ईशान किशन भी मेगा ऑक्शन में काफी डिमांड में रह सकते हैं।
क्या पंत को करेंगे रिप्लेस?
दिल्ली कैपिटल्स इस बार मेगा ऑक्शनसे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रिलीज कर चुकी है। जिसके बाद फ्रेंचाइजी को अब एक विकेटकीपर बल्लेबाजी की जरूरत है। जिसके लिए ईशान किशन दिल्ली के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।
वहीं इसको लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, “मुझे लगता है कि दिल्ली ईशान किशन को पाने के लिए बहुत कोशिश करेगी। वे ईशान किशन के लिए 15 से 20 करोड़ रुपये देने को तैयार हो सकते हैं क्योंकि हमने देखा है कि ईशान किशन जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, उससे टी20 क्रिकेट में खेल का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।” अगर मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ईशान किशन को खरीदने में कामयाब हो जाती है तो ये फ्रेंचाइजी के लिए पंत का बेहतर रिप्लेसमेंट साबित होगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मेगा ऑक्शन में धमाल मचाएंगे ये 7 ‘धुरंधर बल्लेबाज’, बेस प्राइस है 30 लाख
शानदार है ईशान का हालिया फॉर्म
ईशान किशन लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। हालांकि इस बार घरेलू क्रिकेट में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। दलीप ट्रॉफी से लेकर रणजी ट्रॉफी तक में ईशान ने शानदार शतक लगाए थे। वहीं अब मेगा ऑक्शन में ये विकेटकीपर बल्लेबाज मालामाल हो सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट ये भी है कि मुंबई इंडियंस ईशान के लिए आरटीएम का उपयोग कर सकती है।
ऐसा रहा था आईपीएल 2024
ईशान किशन के लिए आईपीएल 2024 ज्यादा खास नहीं रहा था। पिछले सीजन ईशान ने 14 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 320 रन बनाए थे। जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। पिछले सीजन ईशान का बेस्ट स्कोर 69 रन था।
ये भी पढ़ें:- चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के खेलने का रास्ता साफ! अब इस प्लान के साथ आगे बढ़ रही ICC
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines