IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले इस बार मेगा नीलामी होगी, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी इधर से उधर होंगे। हालांकि अभी इस नीलामी में वक्त है लेकिन फिर भी फ्रेंचाइजियों की प्लानिंग शुरू हो चुकी है। टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़े रखने और खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम से रिलीज करने की तैयारी में जुटी हुई हैं। इस बीच हम आपको गुजरात टाइटंस के उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी इस मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है।
1. डेविड मिलर
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर को गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले रिलीज कर सकती है। गुजरात टाइटंस ने 2022 की नीलामी में डेविड मिलर को 3 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टीम के साथ जोड़ा था। डेविड मिलर ने आईपीएल 2024 में टीम के लिए 9 मैचों में 151 की स्ट्राइक रेट के साथ 210 रन बनाए थे। हालांकि इस प्रदर्शन के बावजूद टीम इस स्टार खिलाड़ी को टीम से रिलीज कर सकती है, क्योंकि टीम के पास मेगा नीलामी में ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प नहीं होगा।
2. केन विलियमसन
न्यूजीलैंड के सफल कप्तानों में से एक केन विलियमसन को भी गुजरात टाइटंस इस मेगा ऑक्शन से पहले टीम से रिलीज कर सकती है। टीम ने केन विलियमसन को 2023 की नीलामी में 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। विलियमसन ने हालांकि टीम के लिए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। विलियमसन ने 2 मैच ही खेले और 13.5 की औसत से कुल 27 रन बनाए। ऐसे में माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के इस स्टार खिलाड़ी को टीम इस बार रिलीज कर सकती है।
3. रिद्धिमान साहा
भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को भी गुजरात टाइटंस इस बार रिलीज कर सकती है। रिद्धिमान साहा को भी टीम ने 2022 के ऑक्शन में 1.9 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। इतनी महंगी रकम में टीम के साथ जुड़ने के बावजूद रिद्धिमान साहा का प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं रहा, जितना टीम उनसे कर रही थी। रिद्धिमान साहा ने आईपीएल 2024 में 9 मैच खेले और 15.11 की औसत से कुल 136 रन ही बना सके। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम उन्हें भी मेगा ऑक्शन से पहले बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
4. नूर अहमद
अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज नूर अहमद को टीम मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है। इस स्टार गेंदबाज को टीम ने अपने साथ 2022 की नीलामी में 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। नूर अहमद ने आईपीएल 2024 में 10 मैच खेले और 8.33 की इकॉनमी से महज 8 विकेट ही हासिल किए। टीम के पास मेगा ऑक्शन से पहले ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका नहीं होगा, इसलिए मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नूर अहमद को भी टीम ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है।
5. शाहरुख खान
तमिलनाडु के ऑलराउंडर शाहरुख खान को गुजरात टाइटंस ने पिछले साल की नीलामी में 7.4 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि शाहरुख खान पूरे संस्करण में अपनी छाप नहीं छोड़ सके और 7 मैचों में 18.14 की औसत से महज 127 रन ही बना सके। ऐसे में चर्चा है कि इस स्टार ऑलराउंडर को भी टीम मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- ‘राहुल द्रविड़ रोए, चिल्लाए और…’ पूर्व कोच को लेकर दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी को जब आया सुसाइड का ख्याल, करीबी बोले 19वीं मंजिल पर चढ़ गए थे क्रिकेटर
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: क्या प्रैक्टिस सेशन में नए कोच और हार्दिक पांड्या के बीच हो गया मतभेद? जानें पूरा मामला
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
27 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
58 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
59 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines