IPL 2025: सीजन 18 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने हैं. जहां पर अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ खर्च करके खरीदा था. जिसके बाद बतौर कप्तान और खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू कर रहे पंत बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.
बतौर बल्लेबाज फेल हुए ऋषभ पंत
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऋषभ पंत की टीम को धमाकेदार शुरुआत मिली. एडन मार्क्रम 15 रन बनाकर भले ही पवेलियन लौट गए, लेकिन दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे.
नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे निकोलस पूरन ने भी 30 गेंदो में 75 रन बना डाले. पूरन की पारी में 6 चौके और 7 छक्के शामिल थे. इन दोनों बल्लेबाजों की पारियों के बदौलत ही लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि इस मुकाबले में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत 6 गेंद खेलकर जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौट गए.
दिल्ली ने मुकाबले में की शानदार वापसी
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम एक समय 13.3 ओवर में ही 161 रनों पर पहुंच गई थी. ऐसे में लग रहा था की लखनऊ की टीम आसानी से 240 के आस-पास का स्कोर बनाएगी. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने इसके बाद मैच में वापसी की और लखनऊ की टीम को 209 रनों पर ही रोक दिया. दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 20 रन दिया और 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भी भेजा.
ये भी पढ़ें: पिता बने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल, घर आई नन्ही परी
संबंधित खबरें
WPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
45 mins agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
1 hr agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
1 hr agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines