IPL 2025 LSG vs PBKS: आईपीएल 2025 में आज 13वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने अभी तक सीजन-18 में एक ही मैच खेला है और उसमें ही श्रेयस अय्यर की टीम ने जीत हासिल की थी, अब लखनऊ के खिलाफ भी पंजाब अपनी जीत की लय को बरकार रखना चाहेगी। वहीं इस मैच को लेकर पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में बदलाव भी देखने को मिल सकता है।
इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच को स्पिनर्स के अनुकूल माना जाता है। जिसको देखते हुए आज श्रेयस अय्यर प्लेइंग इलेवन में स्पिन गेंदबाज हरप्रीत बरार को शामिल कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर अजमतुल्लाह उमरजई को बाहर बैठना पड़ सकता है, जिनको पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, वानखेड़े स्टेडियम में चकनाचूर हुआ KKR का धांसू रिकॉर्ड
विजयकुमार वैशाख के खेलने पर सस्पेंस
पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ विजयकुमार वैशाख ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। इस मैच में विजयकुमार इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए थे। डेथ ओवरों में कमाल की गेंदबाजी करते वैशाख ने पंजाब किंग्स की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। गेंदबाजी करते हुए वैशाख ने 3 ओवर में 28 रन खर्च किए थे। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होने वाले मैच में उनके खेलने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।
LSG के खिलाफ PBKS की संभावित प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसेन, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें:- MI vs KKR: मैच के बाद रोहित और नीता अंबानी के बीच हुई ‘गंभीर’ बातचीत, VIDEO हो रहा वायरल
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
30 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
52 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines