IPL 2025 LSG vs CSK: आईपीएल 2025 का 30वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सीएसके ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। 7 मैचों के बाद ये सीएसके की महज दूसरी जीत है, लेकिन इस जीत के साथ पूरी टीम का आत्मविश्वास जरुर बढ़ा होगा। लखनऊ के खिलाफ सीएसके टीम में 20 साल के शेख रशीद को डेब्यू करने का मौका मिला। जिसके बाद इस खिलाड़ी को सीएसके के लिए ओपनिंग में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। अपने पहले ही मैच में शेख रशीद ने भले ही छोटी पारी खेली हो लेकिन इस छोटी पारी से उन्होंने अच्छी छाप छोड़ी। मैच के बाद कप्तान एमएस धोनी ने भी इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की।
शेख रशीद ने छोटी पारी से छोड़ी छाप
इस मैच में शेख रशीद को ड्वेन कॉनवे की जगह खेलने का मिला था। इस युवा खिलाड़ी नें अपने पहले आईपीएल मैच में बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके शामिल थे। अपनी इस छोटी पारी से शेख रशीद ने साबित कर दिया कि आने वाले मैचों में वे सीएसके के लिए काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं। मैच के बाद धोनी ने भी इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की।
मैच के बाद बोलते हुए धोनी ने कहा “मुझे लगता है कि उसने आज वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। शेख रशीद काफी सालों से हमारे साथ है। इस साल वह नेट्स में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के खिलाफ वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। यह तो बस शुरुआत है। उसके पास कई शानदार शॉट्स के साथ हावी होने की क्षमता है।”
CSK की जीत में चमके धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में कप्तान एमएस धोनी ने बड़ी भूमिका निभाई। पहले विकेटकीपिंग के दौरान धोनी ने स्टंपिंग, रन आउट और अच्छा कैच पकड़ा, उसके बाद बल्लेबाजी में धोनी का धमाल देखने को मिला। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने 11 गेंदों पर 26 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। इस शानदार प्रदर्शन के चलते धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
ये भी पढ़ें;- LSG vs CSK: ‘मुझे ही क्यों ये…’ सीजन की दूसरी जीत के बाद एमएस धोनी का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines